Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीएम केंद्रीय विद्यालय में संकुल स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

कोंडागांव, :—- बाल दिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय विद्यालय संगठन, रायपुर संभाग, जगदलपुर संकुल द्वारा आयोजित संकुल स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता–2025 का सफल आयोजन 14 नवंबर 2025 को पीएम  केंद्रीय विद्यालय कोंडागाँव में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना रहीं। अपने प्रेरक संबोधन में कलेक्टर ने बच्चों को निरंतर सीखते रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि “विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सतत् शिक्षण अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा प्राप्त विश्वविजय का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से उस जज़्बे, अनुशासन और दृढ़ता को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता में जगदलपुर संकुल के अंतर्गत आने वाले आठ केंद्रीय विद्यालय पीएम केंद्रीय विद्यालय नारायणपुर, केंद्रीय विद्यालय बीजापुर, पीएम केंद्रीय विद्यालय दंतेवाड़ा, केंद्रीय विद्यालय सुकमा, केंद्रीय विद्यालय किरंदुल, केंद्रीय विद्यालय बचेली, पीएम केंद्रीय विद्यालय जगदलपुर, तथा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कोंडागाँव—
की प्राथमिक कक्षाओं के कुल 130 विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक और सृजनात्मक गतिविधियों में प्रतिभाग किया।

विद्यालय के प्राचार्य नंदकिशोर वासनिक ने बताया कि बच्चों ने नाटक, एकल गीत, DIY मॉडल निर्माण, चित्रांकन, एकल नृत्य, हिंदी आशुवक्ता, कठपुतली नाटक तथा समूह नृत्य जैसी विविध प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
समापन सत्र में निर्णायक मंडल, सहभागी विद्यार्थियों, साथ आए शिक्षकों तथा अभिभावकों ने कार्यक्रम के संचालन और व्यवस्था की सराहना की।
प्राचार्य महोदय ने मुख्य अतिथि, सभी सहभागी विद्यालयों तथा शिक्षकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट प्रदान किया गया।

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन
आज फोकस में

भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ का परचम: मेलनाडीह के नैतिक सिंह ध्रुवे बने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियन

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट
आज फोकस में

चांद पर पहुंचने का सपना… गांव में मलेरिया से जंग! चुनाखोदरा में मलेरिया के 2 पॉजिटिव मिले, बीएमओ की तत्परता से सिम्स भेजे गए मरीज; कुरदर क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला अलर्ट

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती
आज फोकस में

डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती

विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली  2 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात
आज फोकस में

विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली 2 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

डिग्री है तो दिखाइए, नहीं तो क्लीनिक बंद कर मजदूरी कीजिए
आज फोकस में

डिग्री है तो दिखाइए, नहीं तो क्लीनिक बंद कर मजदूरी कीजिए

एकल शिक्षक के भरोसे चल रहा प्राथमिक स्कूल, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित; 15 दिन में शिक्षक नहीं मिला तो तालाबंदी की चेतावनी
आज फोकस में

एकल शिक्षक के भरोसे चल रहा प्राथमिक स्कूल, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित; 15 दिन में शिक्षक नहीं मिला तो तालाबंदी की चेतावनी

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp