Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हिंदू युवा मंच ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

हिंदू युवा मंच तखतपुर द्वारा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया
इस शिविर में मुख्य रूप से लीवर की जांच शुगर की जांच सिकलसेल खून पेशाब की जांच इत्यादि की गई
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रभु श्री राम भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया गया जिसमें तखतपुर नगर के सभी गणमान्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे


शिविर में अत्याधुनिक मशीनों द्वारा तखतपुर के नागरिकों की लीवर की जांच की गई इस जांच के माध्यम से लोगों को पेट से संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया एवं नागरिकों को अपने लिवर की वर्तमान स्थिति के बारे में भी बताया


शिविर में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर समर्थ शर्मा द्वारा निशुल्क सेवाएं प्रदान की गई
शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्रीकांत गिरी और उनकी टीम द्वारा अनगिनत शिशुओं की जांच की गई और परामर्श प्रदान किया गया


शिविर में बड़े शहरों की तरह ही बाहर से एक मशीन जिसे फाइब्रोस्कैन मशीन कहा जाता है मंगवाई गई जिसकी प्रति व्यक्ति बड़े अस्पतालों में जांच की फीस ₹5000 से ₹7000 तक होती है हिंदू युवा मंच के प्रयासों से उसे तखतपुर के नागरिकों के लिए निशुल्क उपलब्ध करवाया गया इस जांच का लाभ 18 वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक के सभी नागरिकों द्वारा लिया गया साथ ही शून्य से 18 वर्ष तक के शिशुओं के लिए निशुल्क ब्लड जांच की सुविधा भी रखी गई


शिविर का उद्देश्य जनमानस को लाभ पहुंचाना और ऐसे लोग जो डॉक्टरों की फीस देने या महंगी जांच करवा पाने में असमर्थ होते हैं उनका सहयोग करना था
इस शिविर में तखतपुर नगर के सभी समाज के प्रमुखों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया शिविर का आयोजन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक श्री राम मंदिर प्रांगण में किया गया था
शिविर के संचालन में जज्बा टीम के सदस्यों का विशेष योगदान रहा


इस अवसर पर कोमल सिंह ठाकुर ने कहा हिंदू युवा मंच का संकल्प है सेवा सुरक्षा संस्कार के तहत हम सभी को समझ में सेवा भाव से काम करना चाहिए इसी उद्देश्य के साथ निशुल्क जांच सिविल लगाया गया ताकि समाज मैं वह लोग जो इलाज के लिए कहीं जा नहीं पाए उनका इलाज हो सके उनको उनके स्वास्थ्य का जानकारी हो सके
कार्यक्रम में आए डॉक्टर समर्थ शर्मा एवं डॉक्टर श्रीकांत गिरी द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए संबोधित किया गया।


करीबन 137 लोगों ने अपनी लीवर की जांच फाइब्रोस्कैन मशीन के माध्यम से करवाई और 200 के लगभग नागरिकों द्वारा अपनी शुगर व यूरिक एसिड की जांच करवाई गई साथ ही 50 से ज्यादा शिशुओं की भी जांच कर उन्हें निशुल्क परामर्श प्रदान किया गया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़ उपाध्यक्ष गौरी अजय देवांगन कोमल सिंह ठाकुर गलीराम प्रजापति अनुरुद द्विवेदी विवेक पाण्डेय भागवत साहू त्रिलोक बग्गा मुन्ना श्रीवास नैनलाल साहू अजय यादव अनिल सिंह दिनेश राजपूत अमित मंदानी ज्ञान सिंह दीपक वैष्णव रोशन सिंह सूरज सिंह विशाल विश्वकर्मा ओमकार सोनी रिंकू सोनी ईश्वर ठाकुर प्रमोद अग्रवाल मीना ठाकुर शकुन ठाकुर सुनील जांगड़े पूजा बबलू गुप्ता अभिषेक पांड पूजा बबलू गुप्ता अनुपम पाण्डेय सूरज ठाकुर हरीश ठाकुर संजय ठाकुर बड़ी संख्या में हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में देशभर के टॉप- 5 पुलिस अधिकारियों में बनाई जगह, मिला हाई अचीवमेंट अवार्ड।
आज फोकस में

राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में देशभर के टॉप- 5 पुलिस अधिकारियों में बनाई जगह, मिला हाई अचीवमेंट अवार्ड।

241 बस्तरिया बटालियन के द्वारा 88वीं स्थापना दिवस समारोह  बनाया गया
आज फोकस में

241 बस्तरिया बटालियन के द्वारा 88वीं स्थापना दिवस समारोह बनाया गया

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp