Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*: पर्यटकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर द्वारा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने चींगरापगार, जतमई, घटारानी और विश्व प्रसिद्ध प्राकृतिक शिवलिंग भूतेश्वर नाथ का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

*हुड़दंगियों और नशा करने वालों को सख्त हिदायत* –
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पर्यटन स्थलों पर शांति भंग करने वाले, हुड़दंग मचाने वाले और नशे का सेवन करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को मौके पर ही कड़ी हिदायत दी गई है और भविष्य में पाए जाने पर उनके खिलाफ विधिसंगत व दंडात्मक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश* –
पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने संबंधित थाना प्रभारियों को पर्यटन स्थलों पर लगातार गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाने, संदिग्धों की चेकिंग करने और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गरियाबंद के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने आने वाले हर पर्यटक को सुरक्षित माहौल मिलना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

*आम जनता से विशेष अपील-*
पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने आम नागरिकों और बाहर से आने वाले पर्यटकों से एक अपील की है। उन्होंने कहाकृ गरियाबंद जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक आस्था के लिए जाना जाता है। इसे बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यटन स्थलों पर गंदगी न फैलाएं, प्लास्टिक का उपयोग कम करें और इसे स्वच्छ व सुरक्षित बनाए रखने में गरियाबंद पुलिस का सहयोग करें।

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

<span style=गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही">
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में देशभर के टॉप- 5 पुलिस अधिकारियों में बनाई जगह, मिला हाई अचीवमेंट अवार्ड।
आज फोकस में

राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में देशभर के टॉप- 5 पुलिस अधिकारियों में बनाई जगह, मिला हाई अचीवमेंट अवार्ड।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp