
गरियाबंद जिले के जतमई धाम में दर्शन के दौरान चैन स्नेचिंग की घटना सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 जनवरी 2026 को प्रार्थी अनुज कुमार पिता स्व. प्रताप सिंह मांझी (उम्र 40 वर्ष), निवासी काण्डेकेला, थाना अमलीपदर, जिला गरियाबंद (छ.ग.), अपनी माता श्रीमती लीलाबाई मांझी के साथ जतमई धाम दर्शन हेतु आए थे।

दर्शन के दौरान दो अज्ञात महिलाओं ने अचानक उनकी माता के गले में पहनी लाल रंग की क्रिस्टल मोती माला में लगी सोने की तीन पत्ती (कीमत लगभग 35,000 रुपये) झपट ली और मौके से फरार हो गईं।
घटना की रिपोर्ट पर थाना छुरा में अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध अपराध क्रमांक 01/2026, धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना छुरा पुलिस टीम की विषेष भूमिका रही









