Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस ने किया एक दिवसीय उपवास

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष किया प्रदर्शन

कोंडागांव – महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) देश की सबसे बड़ी जनकल्याणकारी योजना है, जिसके अंतर्गत ग्रामीण मजदूरों को 100 दिनों का रोजगार देने का कानूनी अधिकार प्राप्त है। इस योजना में केंद्र सरकार द्वारा 90 प्रतिशत एवं राज्य सरकार द्वारा 10 प्रतिशत राशि वहन कर मनरेगा हितग्राहियों को मजदूरी का भुगतान किया जाता रहा है। किंतु वर्तमान में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा इस योजना को समाप्त करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं, जो करोड़ों गरीब मजदूरों एवं हितग्राहियों के अधिकारों पर सीधा कुठाराघात है।
इसी जनविरोधी नीति के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मनरेगा बचाओ संग्राम आंदोलन का प्रथम चरण प्रारंभ किया गया। आंदोलन के अंतर्गत आज दिनांक 11 जनवरी को कोर्ट चौक स्थित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा के सामने बाबा साहब के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर एक दिवसीय उपवास रखा गया।कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि मनरेगा योजना को कमजोर करने के बजाय इसे और सशक्त किया जाए, लंबित मजदूरी का तत्काल भुगतान हो तथा ग्रामीण मजदूरों के रोजगार के अधिकार की रक्षा की जाए। यदि सरकार ने अपनी नीति में परिवर्तन नहीं किया, तो आगामी दिनों में आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष रवि घोष, राज्य सभा सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, देवचंद मतलाम, पूर्व जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान,महामंत्री रितेश पटेल, तरुण गोलछा, नरेन्द्र देवांगन, बिरस साहू, सकुर खान,मँहगु मरकाम,विजय लांगड़े, गौतम साहू, विशाल शर्मा, कमलेश ठाकुर, हिरा मरकाम,राज मरकाम, हेमा देवांगन, वर्षा यादव, सुरेखा मरकाम, माहेश्वरी हिड़को सहित कांग्रेस के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष समस्त प्रकोष्ठ अध्यक्ष सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चितावर में भव्य काली झांकी, बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब
आज फोकस में

चितावर में भव्य काली झांकी, बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संस्कृति क्लब एनटीपीसी सीपत के खिलाड़ियों ने जीते पदक ,राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
आज फोकस में

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संस्कृति क्लब एनटीपीसी सीपत के खिलाड़ियों ने जीते पदक ,राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

रतनपुर में 238 छात्राओं को साइकिल वितरण, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान
आज फोकस में

रतनपुर में 238 छात्राओं को साइकिल वितरण, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान

“अवैध कारोबार पर सख्त तेवर, बिहारी सिंह टोडर ने कहा—‘नहीं चलने दूंगा’”
आज फोकस में

“अवैध कारोबार पर सख्त तेवर, बिहारी सिंह टोडर ने कहा—‘नहीं चलने दूंगा’”

छत्तीसगढ़ में 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट, 24 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट, 24 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा
आज फोकस में

कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद चोरी के तीन मामलों का खुलासा

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp