
सीपत,,,,21वी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो क्यूरुँगी व 2री राज्य स्तरीय पुमसे चैंपियनशिप का आयोजन बिलासपुर मे 18 से 20 सितंबर 2026 तक छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ बिलासपुर के तत्वाधान में बी आर यादव इंडोर स्टेडियम बहतराई बिलासपुर में आयोजित किया गया । इंटरनेशनल कोच व राष्ट्रीय रेफरी मास्टर प्रदीप कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता सब जूनियर, केडेट , जूनियर , सीनियर के बालक बालिका ग्रुप में आयोजित किया गया जिसमे लगभग 570 खिलाड़ीओ ने इस प्रतियोगिता में भाग लिये ।
इस प्रतियोगिता में एनटीपीसी सीपत के खिलाड़ियों ने बिलासपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ विभिन्न पदों को प्राप्त किया ।
पदक विजेता खिलाड़ी
1.पलक लककवार पुमसे गोल्ड मेडल🥇 + ब्रॉन्ज🥉
2. दिव्यांशी रात्रे 🥇गोल्ड
3.देव अव्यांश सिंह 🥇गोल्ड
4.आहान कुमार🥇 गोल्ड
5.भव्य वस्त्रकर 🥇गोल्ड
6.प्रकाश बंजारे 🥇गोल्ड
7.अनीशा साहू 🥈सिल्वर
8.त्रिविध शर्मा 🥈सिल्वर
9.इनाया यादव 🥈सिल्वर
10.अलीशा सिंह 🥈सिल्वर
11.आदित्य देव 🥈सिल्वर
12.रक्षित साहू 🥉ब्रॉन्ज
13.दोनत्तमशेट्ठी विहान🥉ब्रांज
14.अर्शिता ताम्रकार 🏅ब्रांज
15.विवेक 🥉ब्रॉन्ज
16.दिव्येश पटेल 🥉ब्रांज
17 कलश केवट 🥉ब्रॉन्ज
सभी पदक विजेताओं को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं
साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ की ओर से बिलासपुर सांसद तोखन साहू द्वारा विशेष सहयोग के लिए अभिभावक श्री रामकृष्ण ताम्रकार जी व श्रीमती उर्मिला साहू का स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष सम्मान किया गया ।
पदक प्राप्त खिलाड़ियों को सीपत ताइक्वांडो संघ के द्वारा , संस्कृति क्लब के महासचिव सुनील भोई , ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रीतम सिंह , खेल सचिव आशीष गुप्ता ,संतोष निर्मलकर , सुरेश धृतलहरे, शिवपूजन यादव , ललित साहू , प्यारेलाल, एंव क्लब के सभी सदस्यों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी ।

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संस्कृति क्लब एनटीपीसी सीपत के खिलाड़ियों ने जीते पदक ,राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित">







