Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एसडीएम मैनपुर को कारण बताओ नोटिस, प्रशासनिक व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*: कलेक्टर जिला गरियाबंद बी.एस. उईके द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मैनपुर तुलसीदास मरकाम के विरुद्ध शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर उदासीनता एवं प्रशासनिक अनुशासन के उल्लंघन के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
तहसील देवभोग अंतर्गत ग्राम उरमाल स्थित शासकीय भूमि पर बिना विधिसम्मत अनुमति के नृत्य, नाटक एवं संगीत से संबंधित कार्यक्रमों का सतत आयोजन किया गया। उक्त अवधि में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी द्वारा न तो प्रभावी पर्यवेक्षण किया गया और न ही विधिसम्मत नियंत्रणात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई, जबकि वे कार्यपालिक दंडाधिकारी के दायित्वों से भी आबद्ध हैं।


कलेक्टर द्वारा यह प्रतिपादित किया गया है कि उक्त घटनाक्रम से प्रशासनिक मर्यादा, लोक व्यवस्था तथा शासकीय प्रतिष्ठा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के प्रावधानों के प्रतिकूल है। इस संदर्भ में संबंधित अधिकारी को 24 घंटे की समय-सीमा में सक्षम प्राधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
इसी क्रम में कलेक्टर कार्यालय गरियाबंद द्वारा तहसीलदार अमलीपदर एवं थाना प्रभारी देवभोग को भी संयुक्त जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशानुसार 5 से 9 जनवरी 2026 के बीच अमलीपदर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश जारी किए गए। संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से जांच कर 24 घंटे के भीतर प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है।


प्रशासनिक हित एवं कार्यव्यवस्था की सुचारुता को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर द्वारा तुलसीदास मरकाम को आगामी आदेश तक जिला कार्यालय गरियाबंद में संलग्न किया गया है। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवभोग राम सिंह सोरी को अपने वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त मैनपुर अनुविभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

डिजिटल पुलिसिंग पर आईजी राम गोपाल गर्ग का बड़ा एक्शन, रेंज के सभी एसपी को दिए सख्त निर्देश
आज फोकस में

डिजिटल पुलिसिंग पर आईजी राम गोपाल गर्ग का बड़ा एक्शन, रेंज के सभी एसपी को दिए सख्त निर्देश

पुण्य, सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल: समाजसेवी अलीम अंसारी व डॉ. रुपेश अग्रवाल की तत्परता से बची 12 वर्षीय मोहम्मद फैजान की जान
आज फोकस में

पुण्य, सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल: समाजसेवी अलीम अंसारी व डॉ. रुपेश अग्रवाल की तत्परता से बची 12 वर्षीय मोहम्मद फैजान की जान

24 घंटे में सुलझे अंधे कत्ल में उम्रकैद सभी गवाह मुकर गए, फिर भी वैज्ञानिक साक्ष्यों और मेमोरेंडम-जप्ती के आधार पर कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
आज फोकस में

24 घंटे में सुलझे अंधे कत्ल में उम्रकैद सभी गवाह मुकर गए, फिर भी वैज्ञानिक साक्ष्यों और मेमोरेंडम-जप्ती के आधार पर कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

आदर्स मित्रता सम्मान का भव्य आयोजन
आज फोकस में

आदर्स मित्रता सम्मान का भव्य आयोजन

बाबा बैजनाथ धाम दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुगण*   *110 किलोमीटर पैदल कावड़ यात्रा कर करेंगे महादेव का जलाभिषेक
आज फोकस में

बाबा बैजनाथ धाम दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुगण* *110 किलोमीटर पैदल कावड़ यात्रा कर करेंगे महादेव का जलाभिषेक

51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा, कमजोर बच्चों की पढ़ाई पर विशेष फोकस
आज फोकस में

51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा, कमजोर बच्चों की पढ़ाई पर विशेष फोकस

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp