Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोदी की गारंटी के तहत 4 सूत्रीय मांगों को लेकर गरियाबंद में शिक्षकों का हुंकार, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद* ;—-छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक फेडरेशन के आह्वान पर जिलाध्यक्ष कुमेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में मोदी की गारंटी के अंतर्गत चार सूत्रीय मांगों को लेकर आज जिला गरियाबंद में ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, माननीय शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के नाम ज्ञापन कलेक्टर महोदय को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से फेडरेशन ने अवगत कराया कि सहायक एवं समग्र शिक्षकों की वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण हेतु दिनांक 17 जनवरी 2026 को एक दिवसीय जिला स्तरीय आंदोलन आयोजित किया जाएगा। आंदोलन के दिन जिले के समस्त शिक्षक संवर्ग सामूहिक अवकाश/हड़ताल पर रहेंगे। फेडरेशन द्वारा आंदोलन एवं हड़ताल की पूर्व सूचना देते हुए प्रशासन से आवश्यक अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।
फेडरेशन की प्रमुख मांगों में—
सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान करना,
पूर्व सेवा की गणना करते हुए एल.बी. संवर्ग को समस्त लाभ देना,
शिक्षक उपस्थिति हेतु वीएसके ऐप को निजी मोबाइल से अनिवार्य किए जाने की व्यवस्था समाप्त करना,
शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करना शामिल है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कुमेन्द्र कश्यप ने जिले के समस्त शिक्षक संवर्ग से 17 जनवरी को प्रस्तावित आंदोलन में एकजुट होकर सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन शिक्षकों के अधिकारों एवं सम्मान से जुड़ा हुआ है, अतः सभी शिक्षक साथी सामूहिक अवकाश लेकर शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से आंदोलन को सफल बनाएं।
ज्ञापन सौंपने के दौरान छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता दीनबंधु वैष्णव एवं रुपिका रानी मरकाम के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष कुमेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में जिला संयोजक फणेन्द्र कुमार साहू, कार्यकारी जिला अध्यक्ष लोकेश्वर सोनवानी, सचिव गणेश राम दुर्गा, कोषाध्यक्ष डिगेश्वर साहू, उपाध्यक्ष फणेश्वर कंवर, पप्पू कुमार सिन्हा, रुपेश शर्मा, दयाराम मांझी, चंदर प्रधान, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ओमप्रभा साहू, उपाध्यक्ष सरोज सेन, सचिव धनेश्वरी सिन्हा, जिला महासचिव सुनील सिन्हा, सभी ब्लॉक अध्यक्ष तिलक यादव, नीलाधर प्रधान, धनंजय वर्मा, वीरेंद्र ध्रुव, अवनीश पात्र, जिला महिला कार्यकारिणी सदस्य नीरा ध्रुव, प्रीति वाला बघेल, रिचा रात्रे, नीता सार्व, मीना यादव, लता बेला मोगरे, जिला प्रवक्ता उमेश श्रीवास, महेन्द्र पंत, योगेश साहू, भारत साहू, हीरालाल साहू, सुंदर कश्यप, दुर्गेश चंद्र टांडिल्य, संगठन मंत्री संजय दीवान, सौरभ साहू, टेकराम साहू, जितेंद्र सोम, कमलेश नाग, संगठन सचिव लोचन बघेल, देवेश ठाकुर, ललित वर्मा, देवलाल चतुर्वेदी, चंद्र किशोर बघेल, अनिल अवस्थी, पुरुषोत्तम देवांगन, गोविंद यादव, विजय महोबिया, नरोत्तम साहू, मिलन सोनवानी, व्यास बंजारे, दिलीप वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp