Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गरियाबंद में नवीन व्यवहार न्यायालय भवन हेतु सवा 11 करोड़ की मिली स्वीकृति

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

विधायक रोहित साहू के निरंतर प्रयासों से मिलेगा नया न्यायालयिक परिसर

गरियाबंद :-जिला मुख्यालय गरियाबंद में न्याय व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप जिला मुख्यालय गरियाबंद में व्यवहार न्यायालय के नवीन सर्वसुविधायुक्त भवन के निर्माण हेतु छत्तीसगढ़ शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा 1125.92 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस भवन की स्वीकृति के लिए विधायक रोहित साहू पिछले लंबे समय से न्यायालयीन परिसर की समस्याओं और वहां की सीमित जगह को लेकर शासन स्तर पर पत्राचार कर रहे थे।

उन्होंने मुख्यमंत्री और विधि विभाग के समक्ष गरियाबंद में नए भवन की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा था। इस स्वीकृति के साथ ही अब क्षेत्र के अधिवक्ताओं और न्याय पाने आने वाले पक्षकारों के लिए एक आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त परिसर की सुविधा मिलेगी। विदित हो कि 90 के दशक में पुराने सेटअप के आधार पर बने भवन में वर्तमान में तीन अलग अलग न्यायालय का संचालन हो रहा है। जिस भवन में एक न्यायालय का सेटअप पर्याप्त नहीं वहां तीन न्यायालय का लगने से कई सुविधाएं प्रभावित हो रही थी। अधिवक्ताओं की बैठक व्यवस्था से लेकर परिसर में आवश्यक सुविधाओं का अभाव था।
*सुविधाओं से सम्पन्न होगा नया सिविल कोर्ट भवन*
सवा 11 करोड़ की लागत से बनने वाला यह नवीन भवन सुविधाओं से सम्पन्न होगा। प्रस्तावित योजना के अनुसार भवन में न्यायाधीशों के लिए सुसज्जित और पर्याप्त जगह वाले चैंबर्स के साथ ही वकीलों के बैठने और कार्य करने के लिए व्यवस्थित अधिवक्ता कक्ष की सुविधा मिलेगी। न्याय की आस लेकर आने वाले आम नागरिकों के बैठने, स्वच्छ पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। नवीन भवन में तकनीकी सुविधाओं और डिजिटल रिकॉर्ड की भी व्यवस्था होगी। इसके अलावा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

*जनता और न्याय के बीच की दूरी होगी कम : रोहित साहू*
इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि हमारा उद्देश्य गरियाबंद को विकास के हर मोर्चे पर अग्रणी बनाना है। एक बेहतर न्यायालय भवन से न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को काम करने में सुगमता होगी और दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को भी बेहतर वातावरण मिलेगा। यह सवा 11 करोड़ की स्वीकृति क्षेत्र की जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारी का एक हिस्सा है। विधायक रोहित साहू ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने की औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

*नवीन भवन की स्वीकृति पर जताया आभार*
भवन की स्वीकृति मिलने पर गरियाबंद जिला अधिवक्ता संघ के साथ ही सभी तहसीलों के अधिवक्ता संघ और स्थानीय नागरिकों ने विधायक का आभार व्यक्त किया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि वर्तमान में जगह की कमी और पुराने ढांचे के कारण कार्य संपादन में चुनौतियां आती थीं, जो अब नए भवन के निर्माण से दूर हो जाएंगी।

दीपावली आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का पर्व – विधायक रोहित साहू
आज फोकस में

दीपावली आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का पर्व – विधायक रोहित साहू

कोंडागांव पुलिस ने पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित भाई-बहनों संग मनाई दिवाली, बांटे कपड़े और मिठाइयाँ
आज फोकस में

कोंडागांव पुलिस ने पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित भाई-बहनों संग मनाई दिवाली, बांटे कपड़े और मिठाइयाँ

एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित

रतनपुर में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस पर रक्तदान, रक्त जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
आज फोकस में

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस पर रक्तदान, रक्त जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अधिकारियों के आश्वासन के बाद दामोदर कांत ने समाप्त की भूख हड़ताल.मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा, समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन
आज फोकस में

अधिकारियों के आश्वासन के बाद दामोदर कांत ने समाप्त की भूख हड़ताल.मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा, समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp