Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राज्यपाल से जिले के चार शिक्षक हुए सम्मानित – शांति, चानी एरी , अमरदीप व सुशील

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,,दिव्यांगजनों के शैक्षणिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल के अंतर्गत रायपुर स्थित लोकभवन, सिविल लाइन में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर  रमेन डेका राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन के कर कमलों से
“दिव्यांग महिलाओं की सफलता की कहानी” (ब्रेल पुस्तक)
“छत्तीसगढ़ के वीर” (ब्रेल पुस्तक) का विधिवत विमोचन किया गया ।

इसके साथ ही दृष्टिबाधित बच्चों के लिए तैयार की गई 3000 से अधिक ऑडियो बुक्स का भी महामहिम राज्यपाल द्वारा विमोचन किया जा रहा है ।
एक मंच पर शिक्षा की नई पहल
इन ऑडियो बुक्स में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के सभी विषयों के साथ-साथ कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष प्लेलिस्ट भी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही इनमें कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक के विभिन्न विषय, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्लेलिस्ट, सरगुजिया कहानियां, छत्तीसगढ़ी और हिंदी भाषा में सामान्य ज्ञान, हल्बी,पंजाबी, छत्तीसगढ़ी में अलग-अलग प्लेलिस्ट उपलब्ध है। साथ ही दिव्यांगजनों हेतु सहायता संसाधन,महिला सशक्तिकरण,दिव्यांग एवं महिलाओं को मिलने वाली सरकारी योजनाओं से संबंधित उपयोगी प्लेलिस्ट भी शामिल हैं, जिससे दृष्टिबाधित विद्यार्थी एक ही प्लेटफॉर्म पर संपूर्ण अध्ययन सामग्री प्राप्त कर सकें।
इसकी प्रेरणा शिक्षिका सुश्री के.शारदा , दुर्ग जिले की शिक्षिका को वर्ष 2024 में राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त होने के पश्चात मिली।


दृष्टिबाधित व्यक्तियों के एक समूह से जुड़ने के दौरान उन्हें यह ज्ञात हुआ कि ऐसे बच्चे मुख्य रूप से ऑडियो फॉर्मेट के माध्यम से अध्ययन करते हैं।
यहीं से यह विचार उत्पन्न हुआ कि दृष्टिबाधित बच्चों के लिए शिक्षा को सरल और सुलभ बनाया जाए।
इसी सोच के साथ 25 अक्टूबर 2024 से इस कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई।जिसमें के शारदा ने अभियान 800 से अधिक ऑडियो बुक्स स्वयं तैयार की ।इसके पश्चात विभिन्न जिलों के शिक्षकों को इस अभियान से जोड़ा गया, जिनके सामूहिक प्रयास से आज यह संख्या 3100+ ऑडियो बुक्स तक पहुँच चुकी है। वर्ल्ड ऑडियो बुक यूट्यूब चैनल में सारे प्लेलिस्ट उपलब्ध है।


यह संपूर्ण कार्य सेवा भावना और स्वैच्छिक सहभागिता के आधार पर किया गया। शिक्षकों का सम्मान
इस अवसर पर इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले शिक्षकों को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया।इस अभियान में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका श्रीमति प्रीति शांडिल्य का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूर्व में भी किया गया ब्रेल पुस्तकों का वितरण उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी सुश्री के. शारदा एवं श्रीमती प्रीति शांडिल्य द्वारा संयुक्त रूप से ब्रेल पुस्तक का निर्माण कर छत्तीसगढ़ के 20 ब्रेल स्कूलों को 100–100 प्रतियां स्वयं के व्यय पर निःशुल्क उपलब्ध कराई गई थीं।राज्य के विभिन्न जिलों के उत्कृष्ट शिक्षकों का समूह बनाकर इस ऑडियो बुक का निर्माण किया गया इसमें सभी स्तर के विषय वस्तु और सामान्य जानकारी को ऑडियो के माध्यम से दृष्टिबाधित बच्चों तक पहुंचाने का कार्य किया गया है । यह स्पष्ट आवाज के साथ बच्चों को समझ आने के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें तीस शिक्षकों में बिलासपुर जिले से चार शिक्षक श्रीमती शांति सोनी व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमंद, सुश्री चानी एरी शिक्षक सेजस पंधी , श्रीमती अमरदीप भोगल सहा. शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला जांजी व सुशील पटेल व्याख्याता,शासकीय उ.मा.वि.मिट्ठूनवागांव को महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने सम्मानित किया ।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp