Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एनटीपीसी सीपत ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 24वां स्थापना दिवस

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,एनटीपीसी सीपत ने अपना 24वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाते हुए जिम्मेदार, विश्वसनीय एवं सतत विद्युत उत्पादन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया। समारोह का शुभारंभ सीआईएसएफ जवानों द्वारा दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ, जिसके पश्चात् परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सीपत, स्वपन कुमार मंडल द्वारा एनटीपीसी ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी गीत का सामूहिक गायन तथा केक कटिंग समारोह भी आयोजित किया गया।


इस अवसर पर अपने संबोधन में स्वपन कुमार मंडल ने कहा कि राज्य के सबसे बड़े विद्युत उत्पादक के रूप में एनटीपीसी सीपत देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए एनटीपीसी सीपत के सुदृढ़ परिचालन प्रदर्शन पर प्रकाश डाला तथा विभिन्न विभागों के योगदान की सराहना की। साथ ही, उन्होंने जानकारी दी कि निर्माणाधीन 800 मेगावाट की आगामी परियोजना का कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है।एनटीपीसी सीपत की यात्रा को स्मरण करते हुए मंडल ने बताया कि स्टेशन में सुपरक्रिटिकल तकनीक आधारित 660 मेगावाट की तीन इकाइयां संचालित हैं

तथा यहां देश की पहली 765 केवी ट्रांसमिशन प्रणाली भी स्थापित है। कुल 2980 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साथ-साथ 800 मेगावाट की अतिरिक्त परियोजना एवं 26 मेगावाट की सौर परियोजना निर्माणाधीन है। ये सभी उपलब्धियां टीम सीपत के सामूहिक समर्पण और टीमवर्क का परिणाम हैं।


उन्होंने यह भी दोहराया कि एनटीपीसी सीपत की भूमिका केवल विद्युत उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि निरंतर सीएसआर पहलों के माध्यम से सामुदायिक विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है।स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, कर्मचारीगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा सीआईएसएफ के अधिकारी उपस्थित रहे।

दीपावली आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का पर्व – विधायक रोहित साहू
आज फोकस में

दीपावली आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का पर्व – विधायक रोहित साहू

कोंडागांव पुलिस ने पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित भाई-बहनों संग मनाई दिवाली, बांटे कपड़े और मिठाइयाँ
आज फोकस में

कोंडागांव पुलिस ने पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित भाई-बहनों संग मनाई दिवाली, बांटे कपड़े और मिठाइयाँ

एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित

रतनपुर में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस पर रक्तदान, रक्त जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
आज फोकस में

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस पर रक्तदान, रक्त जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अधिकारियों के आश्वासन के बाद दामोदर कांत ने समाप्त की भूख हड़ताल.मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा, समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन
आज फोकस में

अधिकारियों के आश्वासन के बाद दामोदर कांत ने समाप्त की भूख हड़ताल.मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा, समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp