Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

1 से 15 फरवरी तक मांस, मछली और मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद:— राजिम कुंभ कल्प 2026 की तैयारियों को लेकर आज महत्वपूर्ण बैठक राजिम के नये मेला मैदान में आयोजित की गई। जिसमें संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजुद थे। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि आगामी 1 फरवरी से राजिम कुंभ कल्प का आयोजन होगा। इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ तैयारियां 30 जनवरी तक हर हाल में पूरी कर ले। राजिम कुंभ कल्प के शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका सहित मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने वि़द्युत विभाग के अधिकारियों को बिजली की निर्बाध व्यवस्था बनाए रखने, परिवहन विभाग द्वारा बसों के रात में भी सुचारू परिचालन, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और मौके पर त्वरित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि राजिम कुंभ कल्प के दौरान 1 फरवरी से 15 फरवरी तक राजिम नगरी के आसपास मांस, मछली और मदिरा की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित करें और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करें। परिवहन और पुलिस विभाग को लगातार सड़क गश्त करने तथा यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में फ्लैक्स और रेट सूची अनिवार्य रूप से लगाने पर भी कहा गया।

मंत्री अग्रवाल ने खाद्य विभाग को खाद्यान्न, विशेषकर चावल का समय पर आबंटन करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त दाल-भात केंद्र संचालित करने को कहा गया। शाही स्नान के लिए सुरक्षित बैरिकेटिंग, नदी तट पर भीड़ नियंत्रण और व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर भी निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग को संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल की तैनाती और चौकसी बढ़ाने के लिए कहा गया। दुर्घटनाओं की स्थिति में क्रेन, फायर ब्रिगेड और आवश्यक संसाधन तत्पर रखने का निर्देश भी बैठक में दिया गया। मेले स्थल पर प्रतिदिन साफ-सफाई, कचरा निस्तारण और स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

उन्होंने कहा कि पिछली बार हुई कमियों को इस बार सुधारा जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धर्मशालाओं की व्यवस्था, दूरसंचार कंपनियों द्वारा मोबाइल टॉवर की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प प्रदेश की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक महापर्व है, इसलिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी पूर्ण तत्परता से निभाएं ताकि आयोजन ऐतिहासिक और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

ग्राम पंचायत जौंदी में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
आज फोकस में

ग्राम पंचायत जौंदी में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

सचिव संघ के जिला सचिव  अभ्युदय तिवारी के नेतृत्व में नवनियुक्त जनपद सीईओ  लक्ष्मीकांत कौशिक का स्वागत एवं अभिनंदन

करगी रोड कोटा कोल वाशरी के खिलाफ आदित्य दीक्षित ने खोला मोर्चा
आज फोकस में

करगी रोड कोटा कोल वाशरी के खिलाफ आदित्य दीक्षित ने खोला मोर्चा

पुरानी रंजिश में युवक पर चूड़ा और डंडे से हमला, हत्या के प्रयास के आरोप में 5 गिरफ्तार
आज फोकस में

पुरानी रंजिश में युवक पर चूड़ा और डंडे से हमला, हत्या के प्रयास के आरोप में 5 गिरफ्तार

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण, समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
आज फोकस में

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण, समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp