Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 156 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) — थाना कोटा पुलिस ने चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध महुआ शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण जप्त किए गए हैं।
दिनांक 30 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोबरीपाठ में एक महिला अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण कर उसे बिक्री हेतु संग्रहित कर रही है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा सुश्री नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर रेड कार्रवाई की गई।
रेड के दौरान पुलिस ने श्रीमती ललिता जांगड़े, पति स्व. धर्मेंद्र जांगड़े, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम गोबरीपाठ, थाना कोटा, जिला बिलासपुर को मौके से गिरफ्तार किया।
जप्त सामग्री का विवरण
08 नग सफेद रंग के प्लास्टिक डिब्बे (प्रत्येक में 15-15 लीटर महुआ शराब)
02 नग पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बे (प्रत्येक में 15-15 लीटर महुआ शराब)
➡️ कुल जप्त शराब: 156 लीटर
➡️ कुल अनुमानित कीमत: ₹31,200
04 नग सिल्वर बेटी पाइप लगा गैस चूल्हा
शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है, तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कार्रवाई में इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
इस अभियान में निरीक्षक नरेश चौहान, सहायक उप निरीक्षक गोपाल खांडेकर, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव, आरक्षक अखिलेश पारकर, आरक्षक संजय श्याम, आरक्षक खेमंत पाल एवं आरक्षक शैलेन्द्र दिनकर की विशेष भूमिका रही।
पुलिस का सख्त संदेश
कोटा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल
आज फोकस में

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp