Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाटापारा में 7-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़

बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट
बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट

सर्कस मैदान में उमड़ा खेल प्रेमियों का उत्साह, युवाओं को मिला प्रतिभा प्रदर्शन का मंच

भाटापारा:— नगर के सर्कस मैदान में दिनांक 12 से 14 फरवरी तक सम्राट फुटबॉल क्लब के तत्वाधान में आयोजित 7-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का आज भव्य शुभारंभ उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष अतिथि डॉ विकास आडिल,अमरजीत सलूजा ने उपस्थित होकर विधिवत शुभारंभ किया गया।


कार्यक्रम के आरंभ से ही सर्कस मैदान में खेल प्रेमी युवाओं, दर्शकों एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। खिलाड़ियों के जोश और ऊर्जा से पूरा वातावरण खेलमय हो उठा। विभिन्न टीमों के प्रतिभागियों ने अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में भाग लिया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए संबोधन में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, समन्वय और सकारात्मक सोच का भी विकास करता है। फुटबॉल जैसे टीम खेल से सामूहिक प्रयास, रणनीति और पारस्परिक सहयोग की भावना सुदृढ़ होती है, जो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक है।

उल्लेखनीय है कि इस प्रकार के आयोजन नगर के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से उन्हें नशामुक्ति, सकारात्मक ऊर्जा एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना की ओर प्रेरित करते हैं।


आयोजन समिति, खिलाड़ियों, सहयोगी संस्थाओं एवं खेल प्रेमी नागरिकों के संयुक्त प्रयास से यह आयोजन भव्य रूप ले सका। इस सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं आगामी प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.240 लीटर देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.240 लीटर देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ सार्थक संवाद विधायक रोहित साहू हुए शामिल
आज फोकस में

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ सार्थक संवाद विधायक रोहित साहू हुए शामिल

सहकारिता में लोकतंत्र और पारदर्शिता पर जोर, धान खरीदी की तैयारियों को लेकर 200 समितियों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण
आज फोकस में

सहकारिता में लोकतंत्र और पारदर्शिता पर जोर, धान खरीदी की तैयारियों को लेकर 200 समितियों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण

मस्तुरी विकासखंड के ग्राम वेदपरसदा, शिवटिकारी, मड़ई और मचखंडा में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आज फोकस में

मस्तुरी विकासखंड के ग्राम वेदपरसदा, शिवटिकारी, मड़ई और मचखंडा में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

अरे बाबू भाई! क्या लिफाफों के भरोसे चल रहा खनिज विभाग? दिवाली के नाम पर अवैध रेत कारोबारियों की बल्ले-बल्ले
आज फोकस में

अरे बाबू भाई! क्या लिफाफों के भरोसे चल रहा खनिज विभाग? दिवाली के नाम पर अवैध रेत कारोबारियों की बल्ले-बल्ले

युवाओं को वोट का महत्व समझाने स्कूल-कॉलेजों में गूंजेगी जागरूकता की आवाज
आज फोकस में

युवाओं को वोट का महत्व समझाने स्कूल-कॉलेजों में गूंजेगी जागरूकता की आवाज

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp