Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गौरेला पेंड्रा मरवाही : कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान मरवाही और कोटमीकला के लिए दुकान-भवन हेतु निविदा 25 फरवरी तक आमंत्रित

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

गौरेला पेंड्रा मरवाही :—कलेक्टर कार्यालय (आबकारी) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य शासन के सार्वजनिक उपक्रम छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएल) के द्वारा संचालित होने वाले कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान मरवाही और प्रस्तावित नवीन कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान कोटमीकला के लिए दुकान-भवन की आवश्यकता है। इसके लिए नगर पंचायत मरवाही की भौगोलिक सीमा में और ग्राम पंचायत कोटमीकला की भौगोलिक सीमा में सामान्य प्रयुक्त नियमों के अंतर्गत आपत्ति रहित स्थल पर किराये पर दुकान-भवन हेतु निविदा आमंत्रित किया गया है।
निविदा की शर्ते एवं निविदा फार्म कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी सह जिला प्रबंधक सीएसएमसीएल जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। निविदा दस्तावेज एवं निर्धारित मापदण्ड की जानकारी कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से कार्यालयीन दिवस एवं समय में प्राप्त कर सकते हैं। नियत अवधि के पश्चात निविदा स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्यालय में प्राप्त निविदा की तकनीकी निविदा 25 फरवरी को शाम 4 बजे और वित्तीय निविदा 27 फरवरी को निविदाकारों के समक्ष खोली जाएगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp