Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शासकीय मदन लाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

जीवन में अनुशासन और योजना के साथ चले तो मंजिल जरूर हासिल होगी,,,, दिलीप लहरिया

सीपत,,,, सीपत के शासकीय मदन लाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया एवं अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया l इस मौके पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओ ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति पर आधारित नृत्यों से सुमधुर गीतों व नृत्यों से मंच में शानदार प्रस्तुती दी l महाविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि
स्वागत भाषण प्रस्तुत करते महाविद्यालय सीपत प्राचार्य डॉ राजीव शंकर खेर ने प्रतिवेदन कहा कि पूरी निष्ठा और कर्तव्यता के साथ निभा रही है l विद्यार्थियों के कैरियर काउंसिलिंग के लिए समय समय पर कार्यशाला आयोजित की जाती है l खेल कूद प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं का महत्वपूर्ण स्थान जिले में रहता है l राष्ट्रीय पर खेलकूद में महाविद्यालय सीपत का स्थान प्राप्त किया है l उन्होंने छात्रों के विषय नेतृत्व पर प्रकाश डाला l


मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि छात्र जीवन दुबारा नहीं मिलता है ,अपने माता पिता गुरुजनों का नाम रोशन करें l जिन्होंने इस मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुति दी है वो आगे जीवन नई पहचान के साथ आगे जरूर बढ़ेगी l अपने उद्देश्यों को साकार करने के लिए पीछे मुड़कर ना देखे l अपने लक्ष्यों के हासिल करने छात्र अनुशासन और योजना के साथ चले तो मंजिल जरूर मिलेगी l


विशिष्ठ अतिथि के रूप में मनोज खरे सभापति जनपद पंचायत मस्तूरी ने कहा कि आपकी प्रतिभा को आगे लाने में यह मंच प्रदान करती है l क्षेत्र में शिक्षा को नई दिशा नई पहचान देने में सीपत महाविद्यालय का नाम बहुत आगे आ चुका है l मनीषा योगेश वंशकार सरपंच सीपत ने ने अपनी आशीर्वचन के रूप में छात्र छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि देश प्रदेश के विकास में छात्र जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान रहता है l

सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा पंथी नृत्य, कर्मा, छत्तीसगढ़ी नृत्य, सुवा, कथक, राजस्थानी, गुजराती,पंजाबी नृत्यों से कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुती दी l इस अवसर पर, जनपद अध्यक्ष सोनवानी,जिला पंचायत प्रतिनिधि सूर्या,ने भी संबोधित किया l आशुतोष गुप्ता पत्रकार, वीरेंद्र सूर्या, डॉ श्वेता पांड्या नीलू खरे ,मिथलेश श्रीवास ,प्रशांत यादव देवेंद्र खरे,गौतम खरे ,विकास पटेल,सहित महाविद्यालय के शिक्षक , छात्र छात्राएं, अभिभावक उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन एन एस एस प्रभारी शत्रुघन घृतलहरे एवं छात्रा रश्मि ठाकुर ने किया l

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp