Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधायक रोहित साहू के प्रयासों से तीन नई सड़कों के लिए मिली करोड़ों की सौगात

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

लगातार विकास कार्यों से बदल रही राजिम विधानसभा की तस्वीर

*राजिम :-* राजिम विधानसभा क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्ध विधायक रोहित साहू के प्रयासों से क्षेत्र को बुनियादी ढांचे के विकास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। विधायक रोहित साहू के विकासपरक विजन के चलते हर हफ्ते नई-नई सौगातें जनता को मिल रही है जिससे राजिम विधानसभा की नई तस्वीर बन रही है और विकास के पथ पर राजिम विधानसभा द्रुतगति से अग्रसर हो रहा है।छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर जारी पत्र के अनुसार तीन नई सड़कें जिसमें छुईहा से बाहनाकाड़ी लंबाई 0.80 किमी के लिए 120.51 लाख रुपए, रोहिणा से सेमराडीह लंबाई एक किमी के लिए 153.50 लाख रुपए और गरियाबंद के जीएडी आवास गृह पहुंच मार्ग लंबाई 1.40 किमी के लिए 382.34 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

विधायक रोहित साहू की पहल पर तीन नई सड़कों के निर्माण और शीतला माता मंदिर जीर्णोद्धार के लिए राशि की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सड़कों के बनने से स्थानीय ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा और नई सुविधाएं क्षेत्रवासियों को प्राप्त होंगी। विधायक रोहित साहू ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी और विकास को नई रफ्तार मिलेगी। रोहिणा-सेमराडीह और छुईहा-बाहनाकाड़ी मार्ग के बनने से ग्रामीण इलाकों के लोगों को नई सुविधाएं प्राप्त होंगी और गांव में पहुँचने में आसानी होगी।वहीं जीएडी आवास गृह मार्ग के निर्माण से आवागमन अधिक सुरक्षित और सुलभ हो जाएगा। इस मार्ग को बनाने के लिए विगत कई वर्षों से ग्रामीण मांग कर रहे थे जो अब भाजपा की डबल इंजन की सरकार में संभव हो पाया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में अब ग्रामीण विकास का नया दौर प्रारंभ हुआ है।

राजिम विधानसभा क्षेत्र की हर सड़कों का कायाकल्प हमारी सरकार के प्रयासों से होने जा रहा है। क्षेत्र की जनता ने जिस उम्मीदों के साथ मुझे आशीर्वाद देकर विधायक बनाया और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है उन उम्मीदों को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है जिसे हम पूरा भी कर रहे हैं।

सड़कों की स्वीकृति मिलने के बाद से ही इन ग्राम पंचायतों और क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू के प्रति आभार प्रकट किया है। वर्षों से लंबित इन मांगों के पूरे होने से अब क्षेत्र में विकास के एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।

किसानों के साथ अन्याय कब तक?  तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

किसानों के साथ अन्याय कब तक? तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी  ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश
आज फोकस में

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन
आज फोकस में

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
आज फोकस में

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

पर्याप्त खाद-बीज मिलने से उत्साहित किसान  ,,खरीफ सीजन की तैयारी हुई आसान ,, ग्राम दंडवन के किसान रुद्रेश्वर को मिला समय पर खाद-बीज
आज फोकस में

पर्याप्त खाद-बीज मिलने से उत्साहित किसान ,,खरीफ सीजन की तैयारी हुई आसान ,, ग्राम दंडवन के किसान रुद्रेश्वर को मिला समय पर खाद-बीज

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp