
रतनपुर…शराब कोचिये पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है व थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में शराब कोचियों के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया है,15 जनवरी को मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम जाली का रहने वाला अनिल कुमार नेताम अपने घर बाडी में भारी मात्रा में महुआ शराब रखा हुआ है व बिक्री कर रहा है, कि सुचना पर रेड कार्यवाही हेतु थाना रतनपुर से टीम रवाना हुई थी, ग्राम जाली में पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर अनिल कुमार नेताम घर के बाडी से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6000 रूपये को जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी –(1)अनिल कुमार नेताम पिता समारू राम नेताम उम्र 32 वर्ष निवासी जाली थाना रतनपुर जिला बिलासपुर,उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, प्रआर कौशल खूटे, आरक्षक शशीकांत कौशिक, महिला आरक्षक अंजला खलखो का विशेष योगदान रहा।









