Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट
बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट

थाना सिटी कोतवाली में आज साइबर फ्रॉड की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार, आरोपी द्वारा मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) का मैसेज भेज कर साइबर फ्रॉड की घटना को दिया गया अंजाम ।

प्रार्थी के बैंक खाते से अलग-अलग कुल ₹3,74,000 निकाल कर किया गया सायबर फ्राड, थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल के संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आरोपी को कोलकाता पश्चिम बंगाल से लिया गया हिरासत में, आप को बताते चले, साइबर फ्रॉड की राशि आरोपी के बंधन बैंक के खाते में होती है जमा एवं इसके बदले कमीशन के रूप में पैसा भी मिलता था आरोपी को ।
प्रार्थी महेंद्र कुमार त्रिपाठी निवासी संजय कॉलोनी बलौदाबाजार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 12 Dec 2025 को इसके मोबाइल नंबर पर आरोपी मोबाइल नंबर से एक मैसेज आया, जिसे प्रार्थी द्वारा डिलीट कर दिया गया। उसके बाद पुनः *दिनांक 14 Dec 2025 को मोबाइल पर मैसेज आया जिसमें डियर कस्टमर इस योर वन टाइम पासवर्ड प्लीज एंटर एवं प्रोसीड थैंक यू, टीम जिओ फाइनेंस लिखा हुआ था। इसके बाद प्रार्थी के भारतीय स्टेट बैंक गार्डन चौक बलौदाबाजार स्थित बैंक खाता से 04 बार में कुल ₹3,74,000 निकल जाने का मैसेज प्राप्त हुआ*। प्रार्थी के बैंक खाता से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मैसेज आदि भेज कर ₹3,74,000 निकालते हुए साइबर फ्रॉड की घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध के रिपोर्ट पर अपराध क्र. 101/2026 धारा 318(4) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक *श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जांच कार्यवाही करते हुए आरोपी द्वारा प्रार्थी के मोबाइल में भेजे गए मैसेज एवं स्टेट बैंक बलौदाबाजार से महत्वपूर्ण जानकारी* प्राप्त किया गया, जिसके आधार पर तकनीकी विश्लेषण करते हुए कोलकाता से आरोपी शौविक राजवंशी को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी को मैसेज भेजते हुए धोखाधड़ी करना स्वीकार किया गया। *आरोपी द्वारा यह भी बताया गया कि उसके बंधन बैंक स्थित खाते में धोखाधड़ी की रकम जमा होती है, जिसके बदले में उसे कमीशन के रूप में पैसा प्राप्त होता*। कि प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।
आरोपी शौविक राजवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सोदपुर इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक 112 थाना खोरदा जिला नाथ 24 परगना कोलकाता पश्चिम बंगाल

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

किसानों के साथ अन्याय कब तक?  तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

किसानों के साथ अन्याय कब तक? तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी  ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश
आज फोकस में

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन
आज फोकस में

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
आज फोकस में

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp