Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पाण्डुका में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई : के.वी. लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स से दो दवाओं के नमूने जांच हेतु भेजे

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- जिले के पाण्डुका स्थित के.वी. लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स में औषधि विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो दवाओं की गुणवत्ता पर संदेह व्यक्त किया गया, जिसके चलते उनके नमूने लेकर जांच के लिए औषधि जांच प्रयोगशाला रायपुर भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही दवाओं की वास्तविक गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

निरीक्षण के दौरान दुकान में कुछ अनियमितताएं भी सामने आईं। प्रारंभिक जांच में एक्सपायरी दवाओं के पाए जाने, दवाओं के उचित भंडारण में लापरवाही तथा नियमों के संभावित उल्लंघन जैसी कमियां सामने आई हैं। इन तथ्यों को लेकर विस्तृत प्रतिवेदन उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया गया है और नियमानुसार मेडिकल स्टोर के लाइसेंस पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

यह कार्रवाई औषधि निरीक्षक धर्मवीर सिंह ध्रुव के नेतृत्व में की गई। विभाग का कहना है कि आम नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। नकली अथवा घटिया दवाओं की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

औषधि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद यदि संबंधित मेडिकल स्टोर दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp