Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मौत बनकर खड़ा था हाईवा! तेज रफ्तार बाइक पीछे से जा भिड़ी, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

भरारी के पास रतनपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, टक्कर इतनी जबरदस्त कि मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे

रतनपुर…रतनपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। भरारी के पास सड़क किनारे खड़े हाईवा में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भरारी के पास सड़क किनारे खड़े हाईवा को बाइक चालक समय रहते देख नहीं पाया और तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सीधे हाईवा के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथ सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तत्काल मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

पुलिस ने हाईवा किया जब्त, जांच जारी

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया है और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद एक बार फिर हाईवे पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

रतनपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। सड़क किनारे खड़े भारी वाहन, तेज रफ्तार और लापरवाही जैसे कारण कई बार जानलेवा साबित हो रहे हैं। भरारी के पास हुआ यह हादसा भी सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्कता और प्रभावी निगरानी की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

कोंडागांव प्रशासन पर आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद सोरी के गंभीर आरोप, प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उठाए सवाल
आज फोकस में

कोंडागांव प्रशासन पर आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद सोरी के गंभीर आरोप, प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उठाए सवाल

रतनपुर के वार्ड 8 में विकास को मिली नई रफ्तार, 23 लाख की आरसीसी नाली का हुआ भूमि पूजन
आज फोकस में

रतनपुर के वार्ड 8 में विकास को मिली नई रफ्तार, 23 लाख की आरसीसी नाली का हुआ भूमि पूजन

बिलासपुर की बदहाल सड़कों पर नागरिक सुरक्षा मंच का अल्टीमेटम, एक सप्ताह में काम शुरू नहीं तो होगा ‘सड़क सत्याग्रह’
आज फोकस में

बिलासपुर की बदहाल सड़कों पर नागरिक सुरक्षा मंच का अल्टीमेटम, एक सप्ताह में काम शुरू नहीं तो होगा ‘सड़क सत्याग्रह’

बिलासपुर महिला कांग्रेस में नई नियुक्तियां, सीमा पांडेय बनीं ग्रामीण जिला अध्यक्ष, प्रीति पाटनवार को मिली शहर की जिम्मेदारी
आज फोकस में

बिलासपुर महिला कांग्रेस में नई नियुक्तियां, सीमा पांडेय बनीं ग्रामीण जिला अध्यक्ष, प्रीति पाटनवार को मिली शहर की जिम्मेदारी

NH-130A पर निर्माण या मुसीबत का सफर?… सड़क निर्माण बना राहगीरों की बड़ी परेशानी..
आज फोकस में

NH-130A पर निर्माण या मुसीबत का सफर?… सड़क निर्माण बना राहगीरों की बड़ी परेशानी..

कालिदास जयंती पर गुरुकुल परंपरा आधारित प्रशिक्षण, छात्राओं ने सीखा सहयोग एवं आत्मनिर्भरता का पाठ
आज फोकस में

कालिदास जयंती पर गुरुकुल परंपरा आधारित प्रशिक्षण, छात्राओं ने सीखा सहयोग एवं आत्मनिर्भरता का पाठ

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp