Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत के छात्र लक्की कुमार यादव का राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हेतु चयन

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

​सीपत : नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि विद्यालय के कक्षा नौवीं के प्रतिभावान छात्र लक्की कुमार यादव का चयन 46 वीं उप-कनिष्ठ राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हेतु किया गया है। यह गौरवशाली चयन रायपुर के सप्रे मैदान में दिनांक 16 फरवरी से 23 फरवरी (2026)तक संपन्न हुए विशेष प्रशिक्षण शिविर में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। उल्लेखनीय है कि इस शिविर हेतु विद्यालय के दो छात्र लक्की कुमार यादव एवं जिज्ञांश साहू चयनित हुए थे, जहाँ दोनों विद्यार्थियों ने अपनी खेल कुशलता का शानदार परिचय दिया। इस दौरान छात्र जिज्ञांश साहू ने वॉलीबॉल के मैदान पर अत्यंत सराहनीय खेल का प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अब लक्की कुमार यादव आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जो 24 फरवरी से 1 मार्च तक हुगली (पश्चिम बंगाल) में आयोजित होने जा रही है।
​इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर अपने सारगर्भित उद्बोधन में प्राचार्य शलभ निगम ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जिज्ञांश और लक्की कुमार द्वारा वॉलीबॉल के प्रति प्रदर्शित अनुशासन और खेल भावना ही उनकी वास्तविक सफलता की कुंजी है; लक्की का राष्ट्रीय खेल हेतु चयन न केवल विद्यालय बल्कि संपूर्ण बिलासपुर क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रोत्साहित करेगी और उन्होंने लक्की को पश्चिम बंगाल में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के फाइनल मुकाबलों में विजय प्राप्त करने हेतु अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

रतनपुर की Dream Viewer’s कोचिंग Classes का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने लहराया परचम
आज फोकस में

रतनपुर की Dream Viewer’s कोचिंग Classes का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने लहराया परचम

कक्षा दसवीं में 87% अंको के साथ सर्वज्ञ श्रीवास्तव रहे प्रथम 2100रू नगद एवं स्मृति चिन्ह  देकर किया गया सम्मान
आज फोकस में

कक्षा दसवीं में 87% अंको के साथ सर्वज्ञ श्रीवास्तव रहे प्रथम 2100रू नगद एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मान

सीजी की बोर्ड परीक्षा परिणाम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्राभाठा के छात्राओं ने मारी बाजी
आज फोकस में

सीजी की बोर्ड परीक्षा परिणाम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्राभाठा के छात्राओं ने मारी बाजी

उत्सव जैसा माहौल: मेहनत रंग लाई, बच्चों ने लहराया सफलता का परचम
आज फोकस में

उत्सव जैसा माहौल: मेहनत रंग लाई, बच्चों ने लहराया सफलता का परचम

सीपत की बेटी माही कश्यप ने रचा इतिहास, 97.67% के साथ टॉप-10 में 9वां स्थान
आज फोकस में

सीपत की बेटी माही कश्यप ने रचा इतिहास, 97.67% के साथ टॉप-10 में 9वां स्थान

गरियाबंद जिले के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, बोर्ड मेरिट सूची में 5 छात्रों ने बनाई जगह गरियाबंद के 5 छात्रों का टॉप-10 में जलवा, जिले का परिणाम भी बेहतर
आज फोकस में

गरियाबंद जिले के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, बोर्ड मेरिट सूची में 5 छात्रों ने बनाई जगह गरियाबंद के 5 छात्रों का टॉप-10 में जलवा, जिले का परिणाम भी बेहतर

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp