
तखतपुर :—नगर के सांस्कृतिक भवन में दो दिवसिय राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ 21 फरवरी को प्रतियोगिता का शुभारंभ तखतपुर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा आत्मजीत मक्कड़ द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया सर्वप्रथम वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई इसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा आत्मजीत मक्कड़ के द्वारा फीता काटकर प्रतियोगिता प्रारंभ किया गया कार्यक्रम के समापन के अवसर पर किसान मोर्चा बिलासपुर जिला अध्यक्ष दिनेश राजपूत बिलासपुर जिला पंचायत विधायक प्रतिनिधि राहुल शुक्ला तखतपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष वरुण सिंह ठाकुर भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री प्रमोद सिंह ठाकुर राज साहू राहुल तिवारी अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका तखतपुर के जन प्रतिनिधियों द्वारा खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर श्रीमती अनुपमा अभिषेक पांडे परमजीत लवली हुरा पूजा बबलू गुप्ता अभिषेक पांडे मुन्ना श्रीवास शैलेंद्र निर्मलकर चंद्र प्रकाश देवांगन तखतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष नैनलाल साहू विधायक प्रतिनिधि अमित मंदानी सहित अन्य उपस्थित रहे!
इनका रही महत्वपूर्ण भूमिका
_*कलेश्वर टंडन,राजमणि ठाकुर,राहुल तिवारी,आशीष मसीह,पवन पांडे,सौरभ केनार,साजन साहू,पुष्पराज ठाकुर,रूपेश साहू,समीर करिहार*_
छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग फेडरेशन ने राजमणि की सराहना की
_*छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग फेडरेशन से पहुंचे पदाधिकारीयो ने कार्यक्रम की आयोजक “राजमणि ठाकुर”के कार्यों को देखकर जमकर सराहना की*_








