Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोटा सबडिवीज़न में सराफ़ा व्यापारियों की सुरक्षा के लेकर हम बैठक….

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर….उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपु रजनेश सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती नूपुर उपाध्याय द्वारा कोटा अनुविभाग के सभी थाना प्रभारियों को सराफा व्यवसायियों की सुरक्षा संबंधित मीटिंग आहूत करने के निर्देश पर थाना रतनपुर, कोटा, तखतपुर, बेलगहना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र के सराफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सभी थानों में एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई

। इस मीटिंग में थाना प्रभारियों ने व्यापारियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों को बताया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से सजग है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की ।

*मीटिंग में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई:*
– दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनका नियमित रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। सी.सी.टी.वी. कैमरा को अपडेट कर हाई डेफिनिशन ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा सुनिश्चित करें
– कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस वेरिफिकेशन कराने की सलाह दी गई।


– संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया।
– दुकानों में अग्निशमन उपकरण रखने और कर्मचारियों को उनके उपयोग का प्रशिक्षण देने की सलाह दी गई।
– पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने और चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कहा गया ।
– सभी दुकानों में थाना प्रभारी एवं बीट के अधिकारी कर्मचारियों का फोन नंबर चस्पा किया गया।
– सभी सराफा कारोबारियों को दुकान में सायरन (अलार्म) लगाने हेतु निर्देश दिए गए ताकि किसी भी अपरिहार्य स्थिति में आस पास के लोगों को अलर्ट किया जा सके।
– दुकान में खरीदी के लिए आने वाले सभी पुरुष/महिलाओं को मुंह में मास्क/नकाब/ न पहन कर आने का आग्रह करें
– सभी ग्राहक का नाम एवं मोबाइल नबर एक रजिस्टर में इंद्राज करने हेतु निर्देश किया गया है।

छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित
आज फोकस में

छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

लघुकथा ‘आम का बँटवारा’ ने बयां किए रिश्तों के मायने
आज फोकस में

लघुकथा ‘आम का बँटवारा’ ने बयां किए रिश्तों के मायने

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान
आज फोकस में

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान

एक सप्ताह में गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 फरार वारंटी गिरफ्तार, 8 स्थायी और 97 गिरफ्तारी वारंट तामील
आज फोकस में

एक सप्ताह में गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 फरार वारंटी गिरफ्तार, 8 स्थायी और 97 गिरफ्तारी वारंट तामील

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिन्यूवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..जिम्मेदार कौन?
आज फोकस में

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिन्यूवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..जिम्मेदार कौन?

पांडुका में शराब दुकान दोबारा खोलने की मांग तेज, ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने सरपंच को सौंपा आवेदन
आज फोकस में

पांडुका में शराब दुकान दोबारा खोलने की मांग तेज, ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने सरपंच को सौंपा आवेदन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp