Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गरियाबंद : आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने नियंत्रण समिति गठित, तीन सदस्यीय समिति को सौंपी गई जिम्मेदारी

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद :–जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा जिले में आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियंत्रण एवं मॉनिटरिंग समिति का गठन किया गया है। यह समिति संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जिले में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी।
जारी आदेशानुसार सहायक खाद्य अधिकारी श्री सुधीरचंद्र गुरु मोबाईल नंबर – +91-9826727405 को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं सहायक खाद्य अधिकारी श्री जागेश्वर राम भगत मोबाईल नंबर – +91-6267301945 एवं खाद्य निरीक्षक सुश्री रितु मौर्य मोबाईल नंबर – 9399616718 को सदस्य बनाया गया है। समिति द्वारा जिले में आवश्यक वस्तुओं की स्थिति पर सतत नजर रखी जाएगी। गठित समिति द्वारा जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही समिति द्वारा की गई कार्यवाही की रिपोर्ट समय-समय पर जिला कार्यालय को प्रस्तुत की जाएगी, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp