Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राहगीरों को डराने वाले 2 बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, हथियार और कार जप्त

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर….रतनपुर में बदमाशों पर पुलिस का प्रहार, चाकू-कट्टा लेकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
जहां पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की है। चाकू और कट्टा लेकर राहगीरों को डराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मेन रोड रानीगांव के पास आम लोगों को धारदार चाकू और कट्टा नुमा हथियार दिखाकर डरा-धमका रहे थे।घटना 4 अप्रैल 2026 की है, जब पुलिस को फोन के जरिए सूचना मिली कि दो युवक क्षेत्र में उत्पात मचा रहे हैं और राहगीरों में दहशत फैला रहे हैं।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल एक टीम गठित की और मौके पर रवाना किया।पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों —
नबीदाद खान और दीशु कोरी — को रंगे हाथों पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू, एक कट्टा नुमा हथियार और घटना में प्रयुक्त कार को जप्त किया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशिका जैन के नेतृत्व में निरीक्षक निलेश पाण्डेय, एसआई नरेश गर्ग सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की अहम भूमिका रही।फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना है और आम लोगों ने राहत की सांस ली है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp