
सीपत ,,,, सीपत तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव (हरदाडीह)के सरपंच अर्जुन यादव ने तालाब को खेत बनाकर अतिक्रमण को लेकर सीपत तहसीलदार को आवेदन किया l गांव के खसरा 70 जो कि शासकीय भूमि है जिसमें ग्राम पंचायत के द्वारा मनरेगा के तहत गोठान के बाजू में नया तालाब का निर्माण कार्य विगत 03 सप्ताह से मनरेगा मजदूरों के माध्यम से किया जा रहा है। आवेदन में लिखा गया है कि उक्त निमार्णाधीन तालाब को गांव के ही बसंत खुसरों पिता मनमोहन, मगलू पिता ननकी, राजेश कुमार पिता रिटू सिंह, घन कुंवर, पति रिटू सिंह हरदाडीह निवासी, भागबली पिता मिलाप, घनबाई पत्ति भागबली के द्वारा 23 मई रात्रि 08 बजे जेसीबी लगाकर जबरदस्ती बलपूर्वक निमार्णाधीन तालाब के मेढ़ को तोड़फोड़कर खेत बनाकर अवैध रूप से बेजा कब्जा कर लिया गया है। जिससे शासन के महत्वाकांक्षी योजना जल संरक्षण व भूजलसंवर्धन एवं मजदूरों के मजदूरी कार्य प्रभावित हो रहा है। पंचायत द्वारा मना करने पर न्यायालय में निपटने एवं देख लेने की बात कही जा रही है। जिसकी शिकायत मौके पर 112 में काल कर बुलाया गया था। तो उनके द्वारा थाना एवं तहसील में आवेदन करने की बात कही गई थी l उन्होंने आवेदन में लिखा है कि मौके पर शिघ्र अवलोकन कर उपर्युक्त सभी व्यक्तियों पर उचित कार्यवाही एवं ग्राम पंचायत को क्षतिपूर्ती की राशि दिलाने मांग की है l







