Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ब्लॉक कांग्रेस सीपत की नई कार्यकारिणी गठित

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :– जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री की अनुशंसा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत के अध्यक्ष राजेंद्र धीवर की सहमति से सीपत ब्लॉक कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इस विस्तार को संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नवगठित कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष के रूप में द्रव्येश गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर बुटन पाटनवार, देव सिंह पोर्ते, मेघनाथ खांडेकर, घनश्याम नेताम, रामसनेही कमल और तानाजी राव बांकरे को नियुक्त किया गया है। महामंत्री के रूप में जगदीश कश्यप, नंदकुमार साहू, कृष्ण कुमार राठौर, बलीराम पटेल, डॉ. भोज यादव, विक्रम सूर्यवंशी, भरतपुरी गोस्वामी और कार्तिक मरावी को दायित्व दिया गया है। सचिव पद पर लक्ष्मी साहू, धनीदास महंत, रामहरे साहू, ज्ञान सरौता, देवी कुर्रे, रोशन जायसवाल, अशोक मरावी, शेषनारायण साहू, सुभाष राज और दिलीप मन्नेवार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पंकज बंजारे, रामखिलावन ठाकुर, मुनीर खान, रामखिलावन यादव, रवि निषाद और द्वारिका लास्कर को शामिल किया गया है। इसके अलावा अन्य कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने कार्यकारिणी विस्तार को संगठन के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य है कि कांग्रेस संगठन को हर गांव, हर बूथ तक मजबूत बनाया जाए। इसी सोच के तहत विभिन्न गांवों के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, ताकि पार्टी की विचारधारा और जनसेवा का संदेश अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने आगे कहा कि नई टीम पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेगी और आने वाले समय में कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाते हुए जनहित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाएगी। इस नई कार्यकारिणी में सीपत क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जमीनी सिपाहियों को स्थान देकर संगठन में संतुलन और व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया एनटीपीसी सीपत के लगभग 7.19 करोड़ रुपये के सीएसआर कार्यों का लोकार्पण; शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और सिम्स को मिली सौगात
आज फोकस में

तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया एनटीपीसी सीपत के लगभग 7.19 करोड़ रुपये के सीएसआर कार्यों का लोकार्पण; शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और सिम्स को मिली सौगात

मल्हार में 2000 वर्ष पुराना ताम्रपत्र मिला: इतिहास की अनमोल धरोहर आई सामने
आज फोकस में

मल्हार में 2000 वर्ष पुराना ताम्रपत्र मिला: इतिहास की अनमोल धरोहर आई सामने

<span style=ब्लॉक कांग्रेस सीपत की नई कार्यकारिणी गठित">
आज फोकस में

ब्लॉक कांग्रेस सीपत की नई कार्यकारिणी गठित

एटीएम फ्रॉड से सावधान! छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ा नुकसान
आज फोकस में

एटीएम फ्रॉड से सावधान! छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ा नुकसान

सरपंच–सचिव की जंग में प्यासा गांव: काम पूरे, भुगतान गायब… अधिकारी मौन क्यों?
आज फोकस में

सरपंच–सचिव की जंग में प्यासा गांव: काम पूरे, भुगतान गायब… अधिकारी मौन क्यों?

तखतपुर में युवाओं का अनोखा अभियान, गौ माता सम्मान के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
आज फोकस में

तखतपुर में युवाओं का अनोखा अभियान, गौ माता सम्मान के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp