Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मस्तूरी के सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर…मस्तूरी के सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में घोषित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती बाल कल्याण समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र सोनी जी ने की, जबकि सचिव दिनेश सराफ जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अभिभावक अनिल श्रीवास और आकांक्षा राठौर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। परीक्षा परिणाम में प्रत्येक कक्षा के प्रथम पाँच स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय के व्यवस्थापक सराफ  ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और ग्रीष्मकालीन विशेष कक्षाओं में शामिल होने का आग्रह किया। वहीं विशिष्ट अतिथि अनिल श्रीवास ने विद्यालय के अनुशासन, संस्कार और शिक्षा की गुणवत्ता की सराहना की। आकांक्षा राठौर ने विद्यार्थियों के बेहतर कैरियर निर्माण के लिए मार्गदर्शन पर जोर दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार पाण्डेय ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन श्रीमती सीमा राठौर ने किया। इस मौके पर 75 से अधिक अभिभावक और सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
वहीं इसी दिन घोषित 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ट रहे। 10वीं कक्षा में स्वप्निल यादव ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 12वीं में खुशी यादव ने 89 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
विद्यालय परिवार और समिति के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह चंदेल सहित सभी पदाधिकारियों ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

​आईजी राम गोपाल गर्ग ने ली बिलासपुर रेंज की समीक्षा बैठक; ‘सुशासन तिहार’ और लंबित प्रकरणों पर दिए कड़े निर्देश
आज फोकस में

​आईजी राम गोपाल गर्ग ने ली बिलासपुर रेंज की समीक्षा बैठक; ‘सुशासन तिहार’ और लंबित प्रकरणों पर दिए कड़े निर्देश

<span style=मस्तूरी के सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन">
आज फोकस में

मस्तूरी के सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

रतनपुर की Dream Viewer’s कोचिंग Classes का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने लहराया परचम
आज फोकस में

रतनपुर की Dream Viewer’s कोचिंग Classes का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने लहराया परचम

कक्षा दसवीं में 87% अंको के साथ सर्वज्ञ श्रीवास्तव रहे प्रथम 2100रू नगद एवं स्मृति चिन्ह  देकर किया गया सम्मान
आज फोकस में

कक्षा दसवीं में 87% अंको के साथ सर्वज्ञ श्रीवास्तव रहे प्रथम 2100रू नगद एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मान

सीजी की बोर्ड परीक्षा परिणाम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्राभाठा के छात्राओं ने मारी बाजी
आज फोकस में

सीजी की बोर्ड परीक्षा परिणाम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्राभाठा के छात्राओं ने मारी बाजी

उत्सव जैसा माहौल: मेहनत रंग लाई, बच्चों ने लहराया सफलता का परचम
आज फोकस में

उत्सव जैसा माहौल: मेहनत रंग लाई, बच्चों ने लहराया सफलता का परचम

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp