Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

टॉप-10 में स्थान पाने वाली माही कश्यप का सेजेस परिवार ने किया सम्मान

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :– स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम स्कूल, सीपत में गुरुवार को स्थानीय कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खुशी का माहौल बन गया। कक्षा 10वीं की टॉप-टेन सूची में 9वां स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन करने वाली छात्रा माही कश्यप का भव्य सम्मान किया गया। माही को उनके माता विद्या कश्यप व पिता गोविंद कश्यप के साथ शाला परिवार व अतिथियों ने बुके, मोमेंटो एवं फूलमालाओं से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सीपत सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार, कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप, जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, एमएसडीसी अध्यक्ष बांके बिहारी गुप्ता, गीता साहू, मस्तूरी बीईओ शिवराम टंडन, शैक्षिक संकुल समन्वयक श्रीकांत श्रीवास, प्रमोद कुमार पांडेय व प्रमोद मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या श्रीमती सरिता यादव ने की, जबकि संचालन व्याख्याता संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर बीईओ शिवराम टंडन ने छात्रा को 2000 रुपये नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान करते हुए कहा कि माही कश्यप ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है, ऐसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना जरूरी है।

प्राचार्या सरिता यादव ने कहा कि विद्यालय में अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों की मेहनत का यह परिणाम है। हमारा प्रयास है कि हर छात्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करे। सरपंच मनीषा योगेश वंशकार ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे सीपत क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। जिलाध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप ने कहा कि सरकारी स्कूलों में इस तरह के परिणाम साबित करते हैं कि सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। एमएसडीसी अध्यक्ष बांके बिहारी गुप्ता ने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल बन रहा है, यहां के विद्यार्थी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं टॉपर छात्रा माही कश्यप ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को देते हुए कहा कि मैं आगे भी मेहनत कर अपने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहती हूं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे सीपत क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर लोभेराम साहू , श्रीमती अनीता शुक्ला , ऋचा तिवारी , संध्या यादव , शारदा यादव सहित अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व अभिभावकगण उपस्थित रहे।

श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में 12 कमरों का भव्य आश्रम निर्माण, 2 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर होगी छत की ढलाई
आज फोकस में

श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में 12 कमरों का भव्य आश्रम निर्माण, 2 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर होगी छत की ढलाई

सीपत पुलिस के द्वारा अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार, गया जेल
आज फोकस में

सीपत पुलिस के द्वारा अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार, गया जेल

सुशासन तिहार 2026 की शुरुआत 1 मई से, बिलासपुर में लगेंगे 73 समाधान शिविर
आज फोकस में

सुशासन तिहार 2026 की शुरुआत 1 मई से, बिलासपुर में लगेंगे 73 समाधान शिविर

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल,रतनपुर का परीक्षा परिणाम 2025-26 उत्कृष्ट प्रदर्शन
आज फोकस में

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल,रतनपुर का परीक्षा परिणाम 2025-26 उत्कृष्ट प्रदर्शन

<span style=टॉप-10 में स्थान पाने वाली माही कश्यप का सेजेस परिवार ने किया सम्मान">
आज फोकस में

टॉप-10 में स्थान पाने वाली माही कश्यप का सेजेस परिवार ने किया सम्मान

शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जेवरा के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
आज फोकस में

शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जेवरा के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp