सीतापुर से तौफीक अहमद खान की रिपोर्ट
सरगुजा: सरगुजा जिले के वन परिक्षेत्र मैनपाट ( रेंज) में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। बीती रात हाथियों के एक दल ने जमकर तबाही मचाई, कडराजा कॉलोनी मे जिससे स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
परिक्षेत्र मैनपाट के अंतर्गत आने वाले ग्राम चोकरी पानी में बीती रात हाथियों ने एक घर पर हमला कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घर के अंदर रखे अनाज और सामान को भी काफी नुकसान पहुँचा है। वर्तमान में यह हाथियों का दल इसी क्षेत्र के नजदीकी जंगलों में विचरण कर रहा है।

( वन परिक्षेत्र कपू रेंज मे ): दूसरी ओर, क्षेत्र के ग्राम कडराजा स्थित कॉलोनी स्कूल को हाथियों के एक समूह ने अपना निशाना बनाया। हाथियों ने स्कूल की दीवारों और दरवाजों को तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि यह ‘ग्रुप वाला हाथियों का बड़ा दल) वर्तमान में वन परिक्षेत्र के पूर्व रेंज में सक्रिय है।
प्रशासन की चेतावनी:
वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की लोकेशन पर नजर बनाए हुए है।

मैनपाट क्षेत्र में हाथियों का आतंक: स्कूलों और घरों में की तोड़-फोड़">






