Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ में गहराता जल संकट: गिरता भू-जल स्तर और सूखते जलस्रोत बनी बड़ी चुनौती

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

अबुझमाड़ मे नदी नाले का पानी पीने विवश है क्षेत्र की जनता – परमित दुग्गा जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर

 

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में भीषण जल संकट और भाजपा सरकार की उदासीनता के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल

नारायणपुर :—-आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष परमित दुग्गा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलकर राज्य सरकार के खिलाफ बयान जारी करते हुए कहा कि “धान का कटोरा” कहे जाने वाले हमारे प्रदेश के गांव में आज बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं,लेकिन सरकार चुनावी उत्सव और विज्ञापनों में व्यस्त है।

केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना छत्तीसगढ़ के गांव में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। जिले के कई गांव में पाइपलाइन तो बिछा दी गई है लेकिन नलों में पानी का अता पता नहीं है करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी ग्रामीण महिलाएं आज भी मीलों दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।

परमित दुग्गा ने आगे कहा कि प्रदेश के मैदानी इलाकों में भू-जल स्तर खतरनाक स्तर तक गिर चुका है सरकार ने जल संरक्षण और नरवा विकास के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति की है और शहर से लेकर गाँवो के तालाब सूख चुके हैं जिससे न केवल इंसानों बल्कि मवेशियों के सामने भी जीवन का संकट खड़ा हो गया है। जिन क्षेत्रों में पानी उपलब्ध है वहां पीने योग्य नहीं है।आयरन और फ़्लोराइड युक्त पानी पीने से ग्रामीण गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।

आम आदमी पार्टी की मांग है कि सरकार तत्काल जिले के उन गांवों को चिन्हित करें जहां जलस्तर नीचे चला गया है और वहां टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाने की व्यवस्था करें। नारायणपुर जिले के अंदर जल जीवन मिशन में हुए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। बंद पड़े सरकारी हैंडपंपो को युद्ध स्तर पर सुधारा जाए।

आम आदमी पार्टी जल संकट को लेकर आगामी 11 मई 2026 को प्रदेश के सभी जिलों मे जल संकट को लेकर आन्दोलन करने जा रही है नारायणपुर जिले मे भी कल आन्दोलन कर चेताने का काम करेगी समय रहते राज्य सरकार द्वारा जल संकट की समस्या का अति शीघ्र समाधान नहीं होने पर आगे उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होगी।

छत्तीसगढ़ बोर्ड पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार! बिलासपुर से दबोचा गया
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ बोर्ड पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार! बिलासपुर से दबोचा गया

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ
आज फोकस में

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ

निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर बना जीवनदायी पहल
आज फोकस में

निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर बना जीवनदायी पहल

आदिवासी विकास विभाग के आश्रम और छात्रावासों में प्रवेश शुरू, 15 जून तक करें आवेदन
आज फोकस में

आदिवासी विकास विभाग के आश्रम और छात्रावासों में प्रवेश शुरू, 15 जून तक करें आवेदन

पत्थलगांव शहर मंडल के महादेवटिकरा में मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल के प्रयास से लो वोल्टेज की समस्या खत्म,नया ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों को लो वोल्टेज की समस्या से मिली राहत
आज फोकस में

पत्थलगांव शहर मंडल के महादेवटिकरा में मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल के प्रयास से लो वोल्टेज की समस्या खत्म,नया ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों को लो वोल्टेज की समस्या से मिली राहत

सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं पहुंच रहीं अंतिम व्यक्ति तक : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
आज फोकस में

सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं पहुंच रहीं अंतिम व्यक्ति तक : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp