Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुशासन तिहार 2026 : पोखरा में लगेगा विशाल समाधान शिविर, प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल एवं विधायक रोहित साहू होंगे शामिल

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सोमवार को फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पोखरा में “संवाद से समाधान” शिविर का विशाल आयोजन 11 मई सोमवार को किया जाएगा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने एवं आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल एवं राजिम विधायक रोहित साहू विशेष रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर,जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू,जिला पंचायत सभापति नंदनी डीडी, जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव सहित जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगे।

सुशासन तिहार के इस बहु-विभागीय शिविर में जिले के लगभग सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएंगी तथा मौके पर समाधान की प्रक्रिया भी की जाएगी। शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सभी विभागों के स्टॉल में योजनाओं से संबंधित जानकारी, आवेदन, शिकायत एवं मांगों का निराकरण किया जाएगा।तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ एवं जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा पात्र हितग्राहियों को मौके पर स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल एवं विधायक रोहित साहू ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा आमजन को पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध हो।
सुशासन तिहार 2026 के इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी समस्याओं के समाधान हेतु शिविर में पहुंचने की अपील की गई है।

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर आगमन, सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से की मुलाकात
आज फोकस में

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर आगमन, सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से की मुलाकात

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: अशांति, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
आज फोकस में

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: अशांति, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता
आज फोकस में

चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में कुल 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा गांजा मादक पदार्थ एवं 01 प्रकरण नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया
आज फोकस में

गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में कुल 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा गांजा मादक पदार्थ एवं 01 प्रकरण नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया

ज्ञानोवा हाइट्स स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सफाई अभियान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

ज्ञानोवा हाइट्स स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सफाई अभियान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

श्यामनगर में एक हजार दीपों से जगमगाया गांव, सेवा और सुशासन के 25 वर्षों का किया स्मरण
आज फोकस में

श्यामनगर में एक हजार दीपों से जगमगाया गांव, सेवा और सुशासन के 25 वर्षों का किया स्मरण

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp