Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

पार्षद 1, सरपंच 2 और 16 पंच पदों के लिए होंगे उप चुनाव

बिलासपुर, :;;;नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से नामांकन पत्र लेने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई 2026 निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 19 मई को की जाएगी तथा 21 मई तक नाम वापसी की जा सकेगी। इसके बाद 1 जून 2026 को मतदान संपन्न होगा।
नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 29 में पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र जिला कलेक्टोरेट के भू-तल स्थित कक्ष क्रमांक 25 में स्वीकार किए जाएंगे। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए संबंधित जनपद पंचायत कार्यालयों में नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। पार्षद चुनाव के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी डॉ. ज्योति पटेल को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है, जबकि पंचायत चुनावों के लिए संबंधित तहसीलदारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में नगर निगम बिलासपुर के वार्ड 29 के एक पार्षद पद, 2 सरपंच तथा 16 पंच पदों के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है। रिक्त सरपंच पदों में विकासखंड मस्तुरी के केंवटाडीह (भूतहा) एवं विकासखंड बिल्हा के मानिकपुर ग्राम पंचायत शामिल हैं। केंवटाडीह में पूर्व निर्वाचित सरपंच श्री पंचराम गोड़ के आकस्मिक निधन के कारण पद रिक्त हुआ है, जबकि मानिकपुर में पूर्व पंचायत चुनाव के दौरान एक भी नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं होने से पद खाली है।16 पंच पदों के लिए होने वाले चुनावों में बिल्हा विकासखंड के 3, मस्तुरी के 6 तथा कोटा विकासखंड के 7 पद शामिल हैं। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील कर दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उप निर्वाचन के सुचारू संचालन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। चुनाव प्रचार के लिए रैली, जुलूस एवं लाउडस्पीकर अनुमति प्रदान करने हेतु एसडीएम एवं तहसीलदारों को अधिकृत किया गया है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार! बिलासपुर से दबोचा गया
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ बोर्ड पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार! बिलासपुर से दबोचा गया

<span style=नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ">
आज फोकस में

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ

निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर बना जीवनदायी पहल
आज फोकस में

निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर बना जीवनदायी पहल

आदिवासी विकास विभाग के आश्रम और छात्रावासों में प्रवेश शुरू, 15 जून तक करें आवेदन
आज फोकस में

आदिवासी विकास विभाग के आश्रम और छात्रावासों में प्रवेश शुरू, 15 जून तक करें आवेदन

पत्थलगांव शहर मंडल के महादेवटिकरा में मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल के प्रयास से लो वोल्टेज की समस्या खत्म,नया ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों को लो वोल्टेज की समस्या से मिली राहत
आज फोकस में

पत्थलगांव शहर मंडल के महादेवटिकरा में मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल के प्रयास से लो वोल्टेज की समस्या खत्म,नया ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों को लो वोल्टेज की समस्या से मिली राहत

सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं पहुंच रहीं अंतिम व्यक्ति तक : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
आज फोकस में

सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं पहुंच रहीं अंतिम व्यक्ति तक : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp