Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजिम के जंगल में जंगली सुअर का अवैध शिकार, 2 आरोपी गिरफ्तार 6 पालतू कुत्तों की मदद से किया गया शिकार, 4 आरोपी फरार

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- आरक्षित वन क्षेत्र में जंगली सुअर का अवैध शिकार करते हुए वन विभाग की टीम ने दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जबकि चार आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना राजिम क्षेत्र अंतर्गत आरक्षित वन टेका क्रमांक 468 एवं 694 की है, जहां 6 पालतू कुत्तों की मदद से जंगली सुअर का शिकार किया जा रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य वन संरक्षक मणिवासगण एस. के नेतृत्व तथा वनमंडलाधिकारी गरियाबंद एवं उप वनमंडलाधिकारी राजिम विकास कुमार चंद्राकर के निर्देशानुसार 22 मई 2026 की सुबह लगभग 9 बजे परिसर रक्षी बासीन की वन गश्त टीम सुरक्षा श्रमिकों के साथ जंगल पहुंची थी। इसी दौरान टीम ने 6 आरोपियों को एक नर जंगली सुअर को घेरकर उसका शिकार करते हुए पकड़ा।

वन विभाग के अनुसार, पालतू कुत्तों द्वारा जंगली सुअर को बुरी तरह घायल कर दिया गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार्रवाई के दौरान चार आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
मौके से वन विभाग ने मृत जंगली सुअर, शिकार में प्रयुक्त लाठी तथा छोटा हाथी पिकअप वाहन क्रमांक CG-04-NH-0150 जब्त किया। घटना स्थल पर पंचनामा एवं जप्ती कार्रवाई कर पी.ओ.आर. क्रमांक 19346/20 दिनांक 22/05/2026 दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में भुनेश्वर देवार पिता रमेश देवार एवं कृष्णा देवार पिता भूपेंद्र देवार, निवासी तर्रा, तहसील राजिम, थाना पाण्डुका, जिला गरियाबंद शामिल हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 50, 51 एवं 52 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर गरियाबंद जेल भेज दिया गया है।
वन विभाग की टीम फरार चार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
इस पूरी कार्रवाई में वनक्षेत्रपाल बद्रीनाथ ध्रुव, उपवनक्षेत्रपाल नरोत्तम साहू, मनीष कुमार वर्मा, वनरक्षक टोमन लाल साहू सहित सुरक्षा श्रमिकों का विशेष योगदान रहा।

राम जन्मभूमि तीर्थ यात्रा के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
आज फोकस में

राम जन्मभूमि तीर्थ यात्रा के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही की 13 बहने सफलता पूर्वक शौर्य प्रशिक्षण वर्ग करके वापिस
आज फोकस में

विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही की 13 बहने सफलता पूर्वक शौर्य प्रशिक्षण वर्ग करके वापिस

पीएम-जनमन योजना से बदली दूरस्थ जनजातीय गांवों की तस्वीर, अब गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
आज फोकस में

पीएम-जनमन योजना से बदली दूरस्थ जनजातीय गांवों की तस्वीर, अब गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों का बड़ा मिशन  जमुनाही तिलकडीह स्कूल बनाएगा 5 लाख ‘सीड बॉल’
आज फोकस में

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों का बड़ा मिशन जमुनाही तिलकडीह स्कूल बनाएगा 5 लाख ‘सीड बॉल’

<span style=राजिम के जंगल में जंगली सुअर का अवैध शिकार, 2 आरोपी गिरफ्तार 6 पालतू कुत्तों की मदद से किया गया शिकार, 4 आरोपी फरार">
आज फोकस में

राजिम के जंगल में जंगली सुअर का अवैध शिकार, 2 आरोपी गिरफ्तार 6 पालतू कुत्तों की मदद से किया गया शिकार, 4 आरोपी फरार

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp