
पेंड्रा/जीपीएम:;—
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की युवा महिला इकाई ‘दुर्गावाहिनी’ द्वारा बिलासपुर में आयोजित
प्रांतीय ‘शौर्य प्रशिक्षण वर्ग’ में हिस्सा लेकर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले की 13 बहनें आज सफलतापूर्वक वापस लौटीं।
पेंड्रा स्टेशन पहुँचने पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और मातृशक्ति के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका उत्साहपूर्ण अभिनंदन किया गया।
रेल्वे स्टेशन पेंड्रा रोड एवं शिव मंदिर में हुआ स्वागत और पूजन
स्टेशन से सभी बहनों को गौरवपूर्ण तरीके से पेंड्रा स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर लाया गया।
यहाँ विहिप, बजरंग दल और मातृशक्ति की उपस्थिति में विशेष पूजन-अर्चन किया गया।
उपस्थित पदाधिकारियों ने बहनों को तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

*प्रशिक्षण का उद्देश्य:*
प्रशिक्षण वर्ग से लौटी बहनों ने बताया कि बिलासपुर में आयोजित इस विशेष शिविर में उन्हें न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाने
हेतु लाठी संचालन, जुडो-कराटे और आत्मरक्षा (Self-Defense) के गुर सिखाए गए,
बल्कि बौद्धिक विकास, राष्ट्रभक्ति और आपदा प्रबंधन का भी व्यावहारिक ज्ञान दिया गया।
विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया का संदेश
आज के समय में बेटियों का आत्मरक्षा में निपुण होना अत्यंत आवश्यक है।
प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटी ये 13 बहनें अब जिले की अन्य बालिकाओं और महिलाओं को भी जागरूक और साहसी बनने के लिए प्रेरित करेंगी।

इस प्रशिक्षण में 13 बहने स्वेता पुरी, नंदिनी प्रधान, शालिनी,रुबीना,
नीलम पुरी,देवकी, कौशल्या , रोशनी सिंदराम, सिद्धि उपाध्याय, संध्या रजक,शीलू रजक,माधुरी
,काजल एवं स्वागत की कड़ी में प्रमुख रूप से दुर्गावाहिनी पूर्व जिला संयोजिका वैशाली पांडे, सरोज पवार, प्रिया त्रिवेदी, विभा तिवारी,
रामीन,प्रकाश साहू,निखिल परिहार,बृजेश पुरी,उत्तम राय, रविन्द्र कुमार,दीपक विश्वकर्मा,शनि पटेल एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही की 13 बहने सफलता पूर्वक शौर्य प्रशिक्षण वर्ग करके वापिस">







