Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खेल से मानसिक तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है : जीवन मिश्रा….

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

कोटा…कोटा स्थित सीएसआर कॉलेज पीपरतराई में डिस्ट्रिक्ट वूमेन कराते एसोसिएशन बिलासपुर द्वारा छात्राओं के आत्मरक्षा हेतु सात दिवसीय आवासीय सेल्फ डिफेंस कराते प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन 18 मई 2026 से 25 मई 2026 तक किया गया। सेमिनार में बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली और कोरबा जिले की लगभग 260 छात्राओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ कोच अशोक वर्मा तथा सहायक प्रशिक्षक रसीद वारिस, शिवानी यादव, संध्या और शालू द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु अग्रवाल, जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष जीवन मिश्रा, श्रीधर गुप्ता, वॉलीबॉल के नेशनल कोच एवं सीएसआर कॉलेज के संचालक डॉ. रंजीत सिंह पवार तथा विक्रम अवार्डी डॉ. यामिनी जायसवाल उपस्थित रहीं।समापन अवसर पर छात्राओं ने कराते फाइट, कुमीते, काटा, मटकी ब्रेकिंग एवं टाइल्स ब्रेकिंग का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विष्णु अग्रवाल द्वारा छात्राओं को फल वितरण किया गया,

वहीं जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष जीवन मिश्रा ने खिलाड़ियों के भोजन एवं नाश्ते के लिए सहयोग राशि प्रदान की।शिविर में आवास एवं अन्य व्यवस्थाएं डॉ.रंजीत सिंह पवार द्वारा उपलब्ध कराई गईं।इस अवसर पर जीवन मिश्रा ने कहा कि खेल खेलने से मानसिक तनाव कम होता है और एकाग्रता में सुधार होता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का उद्बोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कोच अशोक कुमार वर्मा द्वारा किया गया।

<span style=खेल से मानसिक तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है : जीवन मिश्रा….">
आज फोकस में

खेल से मानसिक तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है : जीवन मिश्रा….

भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में रतनपुर की समस्याओं की खुली पोल
आज फोकस में

भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में रतनपुर की समस्याओं की खुली पोल

तालाब की शासकीय भूमि पर खेत बनाकर अतिक्रमण को लेकर नवागांव (हरदाडीह) सरपंच ने किया सीपत तहसील में शिकायत

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज
आज फोकस में

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली
आज फोकस में

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp