
पुरुषोत्तम मास में संगीत संध्या, सुन्दर कांड पाठ एवं भंडारे का भव्य आयोजन
सीपत :– पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर सीपत स्थित बजरंगबली मंदिर में ग्रामवासियों द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें भजन संध्या, सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और जय श्रीराम व जय बजरंगबली के जयघोष से गूंज उठा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पुरुषोत्तम मास को अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इस अवसर पर विद्वान पंडितों ने बताया कि इस माह में पूजा-पाठ, जप, तप, दान और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व होता है, जिससे व्यक्ति को आध्यात्मिक उन्नति और पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी भावना के साथ सीपत के ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से इस आयोजन को भव्य रूप दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे भजन संध्या से हुई, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं और महिलाओं ने बढ़ -चढ़ कर भाग लिया। इसके बाद श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड का पाठ किया गया, जहां भक्तजन हनुमान चालीसा और प्रभु श्रीराम के भजनों में लीन नजर आए। महाआरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाआरती के पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए खीर, पुड़ी और खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की और इसे सामाजिक एवं धार्मिक एकता का प्रतीक बताया। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी। 28 मई से बजरंगबली मंदिर प्रांगण में लगातार 8 दिनों तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से 10 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन के दौरान प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों और धर्म संदेशों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा,
जिसे सुनने के लिए क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पुरुषोत्तम मास में आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को नई ऊर्जा दी, बल्कि पूरे सीपत क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और आध्यात्मिक चेतना का संदेश भी प्रसारित किया।
भजन संध्या में बाल कथा व्यास पंडित सौरभ तिवारी दर्राभाठा वाले एवं आचार्य प्रांशु तिवारी जी के द्वारा पूजन महाआरती का कार्यक्रम संपन्न कराया गया,,

हनुमान जी की भक्ति में सराबोर हुआ सीपत ग्रामवासी">








