Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिवस महारास, उद्धव-गोपी संवाद और रुक्मिणी विवाह प्रसंग ने भक्तों को किया भावविभोर

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

भगवान श्री राम जानकी छोटे मंदिर में महिला मंडली द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 21मई से कराया जा रहा है
आयोजित संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिवस कथा व्यास पंडित धनंजय मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान महारास, उद्धव-गोपी संवाद तथा रुक्मिणी विवाह प्रसंग का ऐसा मनोहारी चित्रण किया गया कि श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। मुख्य यजमान वृंदा सालिक राम सोनी परिवार द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से आयोजन संपन्न कराया जा रहा है। आयोजन के आचार्य पंडित तरुण मिश्रा एवं यजमान वृंदा सालिक सोनी है
कथा व्यास ने महारास प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि यह केवल नृत्य नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण ने प्रत्येक गोपी के साथ उपस्थित होकर यह संदेश दिया कि सच्चे प्रेम और भक्ति में भगवान स्वयं भक्त के समीप आ जाते हैं। महारास की झांकी और भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।

उद्धव-गोपी संवाद प्रसंग में पंडित धनंजय मिश्रा ने बताया कि जब भगवान श्रीकृष्ण ने उद्धव को वृंदावन भेजा, तब गोपियों ने अपने निष्काम प्रेम और समर्पण का परिचय दिया। कथा सुनते समय अनेक श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। कथा व्यास ने कहा कि गोपियों का प्रेम त्याग, समर्पण और भक्ति की सर्वोच्च मिसाल है।

इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण एवं माता रुक्मिणी विवाह का सुंदर प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास ने बताया कि माता रुक्मिणी ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना आराध्य मानकर उन्हें पत्र भेजा था और भगवान श्रीकृष्ण ने रुक्मी सहित सभी बाधाओं को पार कर रुक्मिणी का हरण कर विवाह किया। विवाह प्रसंग के दौरान मंगल गीत, पुष्प वर्षा और जयकारों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी जी की झांकी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और संपूर्ण वातावरण “राधे-राधे” तथा “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई।

कथा आयोजक मंडल में मुख्य रूप से सहोदरा पांडेय लक्ष्मी गुप्ता,सुरुचि सोनी,आशा पांडेय, मीना गुप्ता, शकुन श्रीवास,शीतला सोनी,ममता सोनी, श्यामा थवाईत,लक्ष्मी प्रिया मिश्रा,शारदा गुप्ता,सरोजनी गुप्ता, शांति गुप्ता,विजय लक्ष्मी गुप्ता पूनम सिंगरौल, रानू गुप्ता,रुक्मणी गुप्ता, सहित नगर के सर्व समाज प्रमुख महिला मंडली के सदस्य शामिल है

<span style=श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिवस महारास, उद्धव-गोपी संवाद और रुक्मिणी विवाह प्रसंग ने भक्तों को किया भावविभोर">
आज फोकस में

श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिवस महारास, उद्धव-गोपी संवाद और रुक्मिणी विवाह प्रसंग ने भक्तों को किया भावविभोर

बिलासपुर के तोरवा में मोटरसाइकिल हटाने को लेकर खूनी हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार, एमपी से दबोचा गया फरार आरोपी
आज फोकस में

बिलासपुर के तोरवा में मोटरसाइकिल हटाने को लेकर खूनी हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार, एमपी से दबोचा गया फरार आरोपी

बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी
आज फोकस में

बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी

अंजू मिश्रा को मिली पीएचडी की उपाधि
आज फोकस में

अंजू मिश्रा को मिली पीएचडी की उपाधि

हनुमान जी की भक्ति में सराबोर हुआ सीपत ग्रामवासी
आज फोकस में

हनुमान जी की भक्ति में सराबोर हुआ सीपत ग्रामवासी

श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ श्री कृष्ण जन्म उत्सव में झूमे नगरवासी
आज फोकस में

श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ श्री कृष्ण जन्म उत्सव में झूमे नगरवासी

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp