
तखतपुर:—-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ की प्रांताध्यक्ष स्वर्गीय सरिता पाठक के निधन पर तखतपुर परियोजना संगठन द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर तखतपुर परियोजना अध्यक्ष सुचिता शर्मा ने कहा कि “सरिता पाठक हमारी आवाज थीं जीवनभर कार्यकर्ताओं के अधिकार, सम्मान और हितों के लिए संघर्ष किया। उनका निधन पूरे आंगनबाड़ी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।”
वहीं संगठन के संरक्षक दिलीप तोलानी ने कहा कि “सरिता पाठक का नेतृत्व प्रेरणा देने वाला रहा है।
श्रद्धांजलि सभा में सुनीता यादव, सुनीता साहू, सुरेखा पटेल, आशा ठाकुर, संतोषी ध्रुव, गीता धूरी, ममता ठाकुर, सरिता ठाकुर, योगिता क्षत्री, अनुपमा अनंत, लखेश्वरी साहू, रूख्मणी कश्यप, हराबाई कश्यप, रोहिणी खूंटे, पूर्णिमा स्वर्णकार, नम्रता सोनी, कमला बंजारे एवं उमा देवांगन सुनीता कश्यप सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

तखतपुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, सरिता पाठक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि">








