Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोनी-मोपका बायपास को मिली मंजूरी, 75.73 करोड़ से बनेगी 13.4 किमी फोरलेन सीसी सड़क

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के उद्देश्य से कोनी (सेंदरी) से मोपका तक बनने वाली बायपास सड़क परियोजना को राज्य शासन ने मंजूरी दे दी है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 75 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से 13.40 किलोमीटर लंबी फोरलेन सीमेंट कंक्रीट सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को अनुबंधित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश भी दिए हैं।
लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्यपालन अभियंता को निर्माण कार्य का पर्यवेक्षण विभागीय मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित करने कहा गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस कार्य को किसी अन्य एजेंसी को सब-लेट नहीं किया जाएगा और न ही पावर ऑफ अटॉर्नी के माध्यम से कार्य संपादन की अनुमति होगी।
राज्य शासन ने ठेकेदार से अनुबंध पूर्व अतिरिक्त प्रदर्शन सुरक्षा राशि यानी एपीएस के रूप में एफडीआर प्राप्त करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि परियोजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।
इस सड़क के निर्माण से कोनी, सेंदरी, मोपका और आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा, वहीं शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव भी कम होने की उम्मीद है।

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर संसदीय स्थायी समिति की रायपुर में बैठक आयोजित
आज फोकस में

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर संसदीय स्थायी समिति की रायपुर में बैठक आयोजित

ढोर्रा-सीनापली धान खरीदी केंद्रों में 4,265 क्विंटल धान की कमी, 1.32 करोड़ से अधिक की क्षति; कलेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
आज फोकस में

ढोर्रा-सीनापली धान खरीदी केंद्रों में 4,265 क्विंटल धान की कमी, 1.32 करोड़ से अधिक की क्षति; कलेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

नेटबॉल एवं बास्केटबॉल कोच आनंद सिंह सर्वसम्मति से बिलासपुर जिला नेटबॉल संघ के चेयरमैन नियुक्त
आज फोकस में

नेटबॉल एवं बास्केटबॉल कोच आनंद सिंह सर्वसम्मति से बिलासपुर जिला नेटबॉल संघ के चेयरमैन नियुक्त

<span style=कोनी-मोपका बायपास को मिली मंजूरी, 75.73 करोड़ से बनेगी 13.4 किमी फोरलेन सीसी सड़क">
आज फोकस में

कोनी-मोपका बायपास को मिली मंजूरी, 75.73 करोड़ से बनेगी 13.4 किमी फोरलेन सीसी सड़क

ग्राम सैदा के ऋषभ श्रीवास का माइक्रोसॉफ्ट डेनमार्क में सीनियर एप्लाइड साइंटिस्ट पद पर चयन, क्षेत्र का बढ़ाया मान
आज फोकस में

ग्राम सैदा के ऋषभ श्रीवास का माइक्रोसॉफ्ट डेनमार्क में सीनियर एप्लाइड साइंटिस्ट पद पर चयन, क्षेत्र का बढ़ाया मान

बिलासपुर रेंज के नव प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आईजी राम गोपाल गर्ग ने दिया मार्गदर्शन, अनुशासन-तकनीक और जनसेवा पर दिया जोर
आज फोकस में

बिलासपुर रेंज के नव प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आईजी राम गोपाल गर्ग ने दिया मार्गदर्शन, अनुशासन-तकनीक और जनसेवा पर दिया जोर

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp