
होटल के पास युवक की बेरहमी से हत्या, फरार चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
एंकर…कोटा थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर बेरहमी से मारपीट करने और फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, 4 जून 2026 की रात होटल 4 सीजन के पास कच्चे मार्ग में निखिल गोस्वामी अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक वहां पहुंचे।
मृतक ने आरोपियों में से एक दीपक दास उर्फ भोला दास को पहचान लिया।पहचान होते ही आरोपी भोला दास ने निखिल की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद चारों आरोपियों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। हमले के दौरान निखिल ने अपने साथियों को वहां से भागकर घरवालों को सूचना देने के लिए कहा।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
वहां निखिल गोस्वामी गंभीर हालत में पड़ा मिला, जिसका सिर बड़े पत्थर से कुचल दिया गया था। तत्काल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। लगातार तलाश और तकनीकी जांच के बाद 11 जून को पुलिस ने चारों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मृतक
गिरफ्तार आरोपियों में दीपक दास उर्फ भोला दास मानिकपुरी, निखिल राव उर्फ निक्कू,करण दास मानिकपुरी और कुश साहू उर्फ बुतरू शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में कोटा पुलिस और एसीसीयू बिलासपुर की टीम की अहम भूमिका रही। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।






