Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महतारी वंदन योजना की 28वीं किश्त से खिले माताओं-बहनों के चेहरे, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार का जताया आभार

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की 28वीं किश्त हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचते ही क्षेत्र की माताओं एवं बहनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। योजना के माध्यम से प्राप्त आर्थिक सहयोग महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सम्मान का नया संचार कर रहा है। गांव-गांव में महिलाओं ने योजना की राशि प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया।


इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू, जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री भारती साहू, जनपद सदस्य नीता साहू तथा सरपंच सुलोचना वामन निर्मलकर सरपंच तुलेश्वरी लीला साहू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनकर उभरी है।


जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास और आर्थिक सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रतिमाह मिलने वाली सहायता राशि महिलाओं को घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य पारिवारिक जरूरतों में सहयोग प्रदान कर रही है। इससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत हुई है तथा परिवारों की आर्थिक स्थिति को भी संबल मिला है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की यह पहल केवल एक योजना नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान और उनके योगदान को नमन करने का अभियान है। योजना का लाभ प्रदेश की लाखों महिलाओं तक पहुंच रहा है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में और अधिक मजबूती से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
क्षेत्र की महिलाओं ने भी योजना के प्रति हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना उनके लिए आर्थिक सहायता के साथ-साथ आत्मसम्मान का प्रतीक बन गई है। प्रत्येक किश्त उनके जीवन में नई उम्मीद, विश्वास और खुशियों का संदेश लेकर आती है।
महतारी वंदन योजना की 28वीं किश्त जारी होने पर जनप्रतिनिधियों एवं हितग्राही महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी पहल बताया।

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस
आज फोकस में

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार

जिला न्यायालय कोण्डागांव  लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित
आज फोकस में

जिला न्यायालय कोण्डागांव लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात
आज फोकस में

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp