Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गर्मी के सितम पर बिजली संकट की मार, रतनपुर में हाहाकार

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

सुबह 7 बजे से गुल हो रही बिजली, रतनपुर में बढ़ी परेशानी

 

रतनपुर में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह से घंटों तक बिजली गुल रहने के कारण पेयजल संकट गहरा गया है और आमजन परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग न तो समस्या का समाधान कर रहा है और न ही शिकायतों का जवाब दे रहा है।रतनपुर नगर के कई वार्डों में इन दिनों लगातार बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले दो दिनों से सुबह करीब 7 बजे से ही बिजली बंद हो जाती है और दिनभर बार-बार कटौती होती रहती है। भीषण गर्मी के बीच हर घंटे बिजली आने-जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सबसे ज्यादा परेशानी वार्ड क्रमांक 5, बूढ़ा महादेव और रानीपारा क्षेत्र के निवासियों को हो रही है। नागरिकों का कहना है कि सुबह के समय बिजली नहीं रहने से पानी की सप्लाई और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। मोटर और पंप नहीं चलने से लोगों को पानी के लिए भी जूझना पड़ रहा है।स्थानीय रहवासियों ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग के सरकारी नंबर पर संपर्क करने की कोशिश करने पर या तो फोन बंद मिलता है या फिर कॉल रिसीव नहीं की जाती। ऐसे में लोगों को यह तक जानकारी नहीं मिल पाती कि बिजली कब तक बहाल होगी और कटौती का कारण क्या है।नगरवासियों का कहना है कि एक तरफ बिजली के बिल लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नागरिकों ने जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।रतनपुर में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती और पेयजल संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि बिजली विभाग नगरवासियों की शिकायतों पर कब तक संज्ञान लेकर समस्या का स्थायी समाधान करता है।

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस
आज फोकस में

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार

जिला न्यायालय कोण्डागांव  लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित
आज फोकस में

जिला न्यायालय कोण्डागांव लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात
आज फोकस में

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp