Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में दर्दनाक हादसा: घर में सो रही 9 वर्षीय मासूम को करैत ने डसा, इलाज के दौरान मौत

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

घर में सो रही मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, इलाज के दौरान थमीं सांसें

रतनपुर…. रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचरा के खसरिया पारा में जहरीले करैत सांप के डसने से 9 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रात को हंसते-खेलते सोई बच्ची की सुबह मौत की खबर ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, शालनी अघरिया (9 वर्ष), पिता लक्ष्मीप्रसाद अघरिया, गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीसरी की छात्रा थी। सोमवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान रात करीब 2:30 बजे एक जहरीला करैत सांप घर में घुस आया और बच्ची के हाथ की उंगली पर डस लिया।
सांप के काटने का निशान दिखाई देने पर परिजन तुरंत बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रतनपुर लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सिम्स अस्पताल, बिलासपुर रेफर कर दिया। सिम्स में चिकित्सकों ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी मातम का माहौल है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से गमगीन है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

बरसात में बढ़ जाता है करैत का खतरा

विशेषज्ञों के अनुसार बरसात के मौसम में करैत जैसे अत्यंत विषैले सांप अक्सर घरों में घुस आते हैं। ऐसे मामलों में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय सतर्क रहने, घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, दरवाजों और खिड़कियों की दरारें बंद रखने तथा सोते समय आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह दी जाती है। यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर इस बात की याद दिलाता है कि बरसात के मौसम में थोड़ी-सी सतर्कता और समय पर मिला चिकित्सकीय उपचार कई अनमोल जिंदगियां बचा सकता है।

<span style=रतनपुर में दर्दनाक हादसा: घर में सो रही 9 वर्षीय मासूम को करैत ने डसा, इलाज के दौरान मौत">
आज फोकस में

रतनपुर में दर्दनाक हादसा: घर में सो रही 9 वर्षीय मासूम को करैत ने डसा, इलाज के दौरान मौत

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल
आज फोकस में

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp