Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रैपिडो चालक को चाकू दिखाकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, शराब के लिए मांगे थे पैसे

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

बिलासपुर :—-सिटी कोतवाली पुलिस ने रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को कुछ ही समय में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू और लूटी गई नगदी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल गोस्वामी (24 वर्ष) निवासी शिव टॉकीज चौक के पास, टिकरापारा, थाना सिटी कोतवाली के रूप में हुई है।

रैपिडो चालक को बनाया निशाना

प्रार्थी देवेन्द्र गुप्ता (23 वर्ष) निवासी एनटीपीसी सीपत ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9 बजे वह रैपिडो से एक ग्राहक को टिकरापारा गली छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी ने चाकू निकालकर उसे डराया और उसकी पैंट की जेब से नगदी तथा आधार कार्ड लूटकर फरार हो गया।

तत्काल दर्ज हुआ मामला

पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 445/2026 दर्ज करते हुए बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की।

घेराबंदी कर दबोचा आरोपी

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर चाकू की नोक पर लूट की वारदात को स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकू तथा लूटी गई नगदी बरामद कर विधिवत जब्त कर ली गई।

जेल भेजा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। बिलासपुर पुलिस ने कहा है कि शहर में लूट, चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल
आज फोकस में

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा
आज फोकस में

गोबरीपाठ में विकास की सौगात: विधायक ने किया कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण, छात्रों के लिए सड़क व शेड निर्माण की घोषणा

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर
आज फोकस में

36 साल तक थामी देश की रेल की रफ्तार, अब सम्मान के साथ थमा सफर

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण
आज फोकस में

188 बटालियन सी0आर0पी0एफ कोण्डागांव में धूमधाम से मनाया गया ’88’ वाॅ सी0आर0पी0एफ स्थापना दिवस, किया गया वृक्षारोपण

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp