Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत से बलौदा की जर्जर सड़क का तत्काल मरम्मत एवं नवीनीकरण की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन- जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, मस्तूरी द्वारा आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मस्तूरी को ज्ञापन सौंपकर मस्तूरी तहसील अंतर्गत सीपत नवाडीह चौक से बलौदा तक लोक निर्माण विभाग (PWD) की अत्यंत जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत, गड्ढों की भराई तथा आवश्यकता अनुसार सड़क के नवीनीकरण की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया है कि उक्त सड़क लंबे समय से खराब स्थिति में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई डामर परत, टूटे हुए किनारे तथा बरसात के दौरान जलभराव के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों ग्रामीण, किसान, मजदूर, छात्र-छात्राएं, कर्मचारी, एम्बुलेंस, स्कूल वाहन एवं अन्य यात्री आवागमन करते हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पार्टी ने मांग की है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तत्काल स्थल का निरीक्षण कर तकनीकी जांच कराएं तथा सड़क की मरम्मत, गड्ढों की भराई और आवश्यकता होने पर संपूर्ण सड़क का नवीनीकरण शीघ्र कराया जाए, ताकि आम जनता को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क सुधार का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो जनता के हित में संवैधानिक अधिकारों के तहत धरना, प्रदर्शन, चक्काजाम एवं चरणबद्ध जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी।

<span style=सीपत से बलौदा की जर्जर सड़क का तत्काल मरम्मत एवं नवीनीकरण की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन- जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी">
आज फोकस में

सीपत से बलौदा की जर्जर सड़क का तत्काल मरम्मत एवं नवीनीकरण की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन- जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी

फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र के सहारे नौकरी पाने वाले शिक्षाकर्मियों पर कसेगा शिकंजा, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
आज फोकस में

फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र के सहारे नौकरी पाने वाले शिक्षाकर्मियों पर कसेगा शिकंजा, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

रतनपुर में दर्दनाक हादसा: घर में सो रही 9 वर्षीय मासूम को करैत ने डसा, इलाज के दौरान मौत
आज फोकस में

रतनपुर में दर्दनाक हादसा: घर में सो रही 9 वर्षीय मासूम को करैत ने डसा, इलाज के दौरान मौत

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल
आज फोकस में

ज्ञान ,सेवा और संस्कार की मिसाल शिक्षिका मंजू मिश्रा के सम्मान में सेवानिवृत समारोह कल

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

साइकिलें स्कूल में धूल खा रहीं… बेटियां रोज़ पैदल चल रहीं! डेढ़ माह बाद भी खोंगसरा स्कूल की 45 छात्राओं को नहीं मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने लिया प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp