Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रामेश्वर जायसवाल बने बिलासपुर के नए डीईओ

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :– राज्य शासन द्वारा शिक्षा विभाग में किए गए महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल के तहत बिलासपुर जिले के नए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के रूप में रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति की गई है। शासन के आदेश जारी होते ही शिक्षा जगत में नई ऊर्जा और उम्मीदों का संचार हुआ है। वहीं सीपत क्षेत्र के वनांचल ग्राम सोंठी सहित पूरे अंचल में हर्ष और गर्व का वातावरण निर्मित हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने इसे न केवल एक प्रशासनिक नियुक्ति, बल्कि ग्रामीण अंचल की प्रतिभा, मेहनत और समर्पण की बड़ी जीत बताया है।

रामेश्वर जायसवाल लंबे समय से शिक्षा विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अपनी कार्यकुशलता, प्रशासनिक क्षमता और सकारात्मक सोच की अलग पहचान बना चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव, अनुशासन और दूरदर्शी कार्यशैली को देखते हुए शासन ने उन्हें बिलासपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले की शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है।रामेश्वर जायसवाल केवल एक कुशल शिक्षा अधिकारी ही नहीं, बल्कि सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे मां बंगलामुखी मन्नादेवी मंदिर समिति सोंठी के अध्यक्ष के रूप में वर्षों से जनसेवा और सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं।

शिक्षा और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें लोगों के बीच एक लोकप्रिय और सम्मानित व्यक्तित्व बनाया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही सोंठी, सीपत, मस्तूरी सहित पूरे क्षेत्र में लोगों ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।

जंगल की खूबसूरती में चार चांद, जतमई में दिखा हिरनों का विशाल झुंड
आज फोकस में

जंगल की खूबसूरती में चार चांद, जतमई में दिखा हिरनों का विशाल झुंड

किरवई के पुजेरिन दाई माता मंदिर प्रांगण में जिला साहू संघ ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प
आज फोकस में

किरवई के पुजेरिन दाई माता मंदिर प्रांगण में जिला साहू संघ ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

समय न्यूज़ लाइव ब्रेकिंग : – बेलगहना में अवैध रेत परिवहन पर ग्रामीणों की कार्रवाई, ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस के हवाले
आज फोकस में

समय न्यूज़ लाइव ब्रेकिंग : – बेलगहना में अवैध रेत परिवहन पर ग्रामीणों की कार्रवाई, ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस के हवाले

समय न्यूज़ लाइव की खबर पर त्वरित कार्रवाई:
आज फोकस में

समय न्यूज़ लाइव की खबर पर त्वरित कार्रवाई:

<span style=शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रामेश्वर जायसवाल बने बिलासपुर के नए डीईओ">
आज फोकस में

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रामेश्वर जायसवाल बने बिलासपुर के नए डीईओ

वृद्धा से ठगी का आरोप: खाते से 23 लाख रुपये निकाले, 6.50 एकड़ जमीन भी हड़पी
आज फोकस में

वृद्धा से ठगी का आरोप: खाते से 23 लाख रुपये निकाले, 6.50 एकड़ जमीन भी हड़पी

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp