Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्राम पंचायत कोनी में डबल हादसे से पसरा मातम, दसगात्र कार्यक्रम में आए लोगों की गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोनी में एक दुखद सड़क दुर्घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हरिराम जायसवाल के दसगात्र कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों के साथ बड़ा हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि बलिराम जायसवाल और रिंकू जायसवाल मस्तूरी की ओर से आ रहे थे, वहीं आरसमेटा (रेमण्ड) से दसगात्र कार्यक्रम में शामिल होने आए लोग अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मस्तूरी और कोनी के बीच स्थित हनुमान मंदिर के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। दुर्घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 112 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
इस दर्दनाक हादसे ने ग्राम पंचायत कोनी सहित पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और वाहन की गति नियंत्रित रखने की अपील की है।
सड़क दुर्घटनाएं अक्सर लापरवाही और तेज रफ्तार का परिणाम होती हैं। ऐसे में वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करनी चाहिए, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर आगमन, सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से की मुलाकात
आज फोकस में

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर आगमन, सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से की मुलाकात

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: अशांति, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
आज फोकस में

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: अशांति, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता
आज फोकस में

चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में कुल 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा गांजा मादक पदार्थ एवं 01 प्रकरण नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया
आज फोकस में

गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में कुल 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा गांजा मादक पदार्थ एवं 01 प्रकरण नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया

ज्ञानोवा हाइट्स स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सफाई अभियान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

ज्ञानोवा हाइट्स स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सफाई अभियान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

श्यामनगर में एक हजार दीपों से जगमगाया गांव, सेवा और सुशासन के 25 वर्षों का किया स्मरण
आज फोकस में

श्यामनगर में एक हजार दीपों से जगमगाया गांव, सेवा और सुशासन के 25 वर्षों का किया स्मरण

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp