Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला स्तरीय वन महोत्सव-2026: चिपावंड में विधायक लता उसेंडी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

 

बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

51 छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल योजना की साइकिल।

कोण्डागांव, जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को विकासखंड कोण्डागांव के ग्राम पंचायत चिपावंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय वन महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वन परिक्षेत्र मुलमुला, वनमंडल कोण्डागांव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कटहल का पौधा रोपित कर किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने “हमारा संकल्प – एक पेड़, एक जीवन; हरित भारत, स्वस्थ भारत” की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में हरित वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से दोनों ओर ग्रीन बाउंड्री वॉल एवं फेंसिंग का निर्माण कराया गया है।

साथ ही परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर का संदेश दिया गया। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), स्काउट-गाइड के स्वयंसेवकों तथा विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की 51 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि योजना का उद्देश्य बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना, विद्यालय तक उनकी सुरक्षित एवं सुगम पहुँच सुनिश्चित करना, ड्रॉपआउट दर में कमी लाना तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी ने कहा कि विद्यालयों को हरा-भरा बनाना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र के सभी शासकीय संस्थानों में ग्रीन बाउंड्री विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी, नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के अध्यक्ष नरपति पटेल, जनपद पंचायत माकड़ी की अध्यक्ष जुगबती पोयाम, जनपद पंचायत कोण्डागांव के उपाध्यक्ष टोमेंद्र सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य नन्दलाल राठौर एवं रदमा बघेल, ग्राम पंचायत चिपाचण्ड की सरपंच सूरजबती नेताम, सेवक राम नेताम, दीपेश अरोरा, संतोष पात्रे, अनिल अग्रवाल, श्रीमती संतोषी देवांगन, बालसिंह बघेल, धनजू मरकाम, ईना श्रीवास्तव, विक्रम सोरी, सुरेश देवांगन, अविनाश सोरी सहित जनप्रतिनिधि, वनमण्डलाधिकारी चूड़ामणि सिंह, विभागीय अधिकारी, विद्यालय परिवार, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp